24 घण्टे ऑनलाइन

घर में रखें ये मूर्ति, रिश्ते में बढ़ेगा प्यार

फेंगशुई में जानवरों से जुड़े कई ऐसे उपाय हैं, जिनको अपना करके सफलता प्राप्त की जा सकती है। ये आपकी उन्नति (Growth) और भाग्य (Good Luck) को चमकाने में सहायक हो सकते हैं। फेंगशुई में ड्रैगन, मछली, कछुआ, ऊंट की तरह ही हाथी…

24GhanteOnline
July 9, 2026
2 min read

फेंगशुई में जानवरों से जुड़े कई ऐसे उपाय हैं, जिनको अपना करके सफलता प्राप्त की जा सकती है। ये आपकी उन्नति (Growth) और भाग्य (Good Luck) को चमकाने में सहायक हो सकते हैं। फेंगशुई में ड्रैगन, मछली, कछुआ, ऊंट की तरह ही हाथी भी सौभाग्यशाली होता है। घर में आप फेंगशुई हाथी (Elephant) को नियमों के अनुसार रखते हैं, तो वह आपकी तरक्की में सहायक हो सकता है। आइए जानते हैं कि फेंगशुई हाथी का प्रयोग करके कैसे सफलता प्राप्त की जा सकती है।

फेंगशुई हाथी (Elephant) से जुड़े आसान उपाय


1) यदि आप अपने घर के मुख्य द्वार पर सूंड ऊपर किए हाथी की मूर्ति रखते हैं, तो वह सकारात्मकता को बढ़ाएगी। इससे आपको कार्यों में सफलता मिलेगी और जीवन में तरक्की होगी। वैसे भी हिंदू धर्म में हाथियों को शुभता एवं गणेश जी का प्रतीक माना जाता है।

2) फेंगशुई में हाथी को सुरक्षा, सौभाग्य और बुद्धिमत्ता का प्रतीक माना जाता है। यदि आप घर के मुख्य द्वार पर हाथी की मूर्ति जोड़े में रखते हैं, तो इससे आपके घर को सुरक्षा मिलेगी।

3) अपने करियर में सफलता के लिए आप अपने डेस्क या काम करने वाली जगह पर हाथी की मूर्ति रख सकते हैं।

4) हाथी और उसके बच्चे की मूर्ति को अपने बेडरूम में रखते हैं, तो इससे संतान सुख में वृद्धि होती है। सफेद रंग वाली हाथी की मूर्ति रखना और भी शुभ माना जाता है। कहते हैं कि भगवान बुद्ध के जन्म से पूर्व उनकी माता ने सपने में सफेद हाथी देखा था।

5) यदि आप अपने रिश्ते में प्यार को बढ़ाना चाहते हैं तो कमरे में एक जोड़ी हाथी की मूर्ति रखें। आप चाहें तो एक जोड़ी हाथी वाली पेंटिंग भी लगा सकते हैं।

6) बच्चों को शिक्षा में सफलता के लिए उनके स्टडी टेबल पर हाथी की मूर्ति या उससे प्रतीकों को रख सकते हैं। ऐसा करने से बुद्धि तेज होती है।

7) आपका जीवन अस्त व्यस्त है, स्थिरता एवं शांति नहीं है, तो आप अपने कमरे में हाथी की एक ऐसी मूर्ति रखें, जिसमें हाथी ने अपनी सूंड से क्रिस्टल बॉल या कुछ पकड़ रखा हो। यह आपके जीवन में स्थायित्व लेकर आएगा।

इस प्रकार से आप इन 7 आसान उपायों को करके अपने जीवन खुशहाली ला सकते हैं। वास्तुशास्त्र में भी गणेश जी की मूर्ति या तस्वीर लगा करके वास्तु दोषों को दूर करने के उपाय बताए जाते हैं

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…