24 घण्टे ऑनलाइन

बिजली विभाग के JE ने महिला SDO का नाम लेकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल होते ही मच गया बवाल

बुलंदशहर। जिले में बिजली विभाग (Electricity Department) के एक JE ने महिला एसडीओ का नाम लेकर गाना गा दिया। गाने के साथ जेई ने डांस भी किया, जिसके बाद बवाल मच गया। वीडियो वायरल होते ही महिला अफसर भड़क गईं और उन्होंने एमडी…

24GhanteOnline
April 28, 2025
2 min read

बुलंदशहर। जिले में बिजली विभाग (Electricity  Department) के एक JE ने महिला एसडीओ का नाम लेकर गाना गा दिया। गाने के साथ जेई ने डांस भी किया, जिसके बाद बवाल मच गया। वीडियो वायरल होते ही महिला अफसर भड़क गईं और उन्होंने एमडी से इसकी शिकायत कर दी। फिर क्या था जांच के बाद एमडी ने जेई को सस्पेंड कर दिया।

दरअसल, 8 अप्रैल को बुलंदशहर से बिजली विभाग (Electricity  Department) के दर्जन भर से अधिक जेई प्रदर्शन के लिए लखनऊ गए थे। सभी एक प्राइवेट बस में सवार होकर रवाना हुए थे। इस दौरान बस में बिजली कर्मचारियों ने 'दे दे प्यार दे... ' गाने पर डांस किया। जिसमें जेई संजीव कुमार (JE Sanjeev Kumar) ने भी ठुमके लगाए और गाना गया। गाना गाते वक्त संजीव ने महिला अफसर यानी एसडीओ का नाम ले लिया।

किसी कर्मचारी ने इसका वीडियो बनाकर उक्त महिला अफसर को भेज दिया। जिसके बाद महिला अफसर ने विभाग के एमडी से इसकी शिकायत की। उन्होंने कहा- मुझे वॉट्सऐप पर एक वीडियो मिला है। इसमें जेई संजीव कुमार ने सभी कर्मियों के सामने मेरा नाम लेकर 'दे दे प्यार दे' गाना गाया। यह वीडियो मेरे परिचितों के बीच भी वायरल किया गया, जिससे मेरी मानहानि हुई है। ऐसे में जेई के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए।

जेई को किया गया सस्पेंड


शिकायत मिलने के बाद एमडी यानी प्रबंध निदेशक ने जांच के लिए एक टीम गठित की, जिसने उन्हें जांच रिपोर्ट सौंपी। रिपोर्ट में जेई संजीव को दोषी पाया गया और फिर उन्हें सस्पेंड कर दिया गया।

मैं नौसेना अधिकारी की विधवा से क्या कहूं… , CM उमर अब्दुल्ला विधानसभा में हुए भावुक


जानकारी के मुताबिक, महिला एसडीओ और जेई संजीव दोनों एक ही ऑफिस में काम करते हैं। संजीव महिला एसडीओ के अधीनस्थ जेई है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही बस में 'दे दे प्यार दे' गाना बजता है, एक जेई सीट से उठकर डांस करने लगता है। फिर वह जेई संजीव को भी खींच लेता है और दोनों डांस करने लगते हैं। इसी बीच संजीव महिला एसडीओ का नाम लेकर हाथ उठाकर डांस करने लगता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें