Splendor से भी सस्ते Electric Scooters, कम दाम में मिल रही दमदार रेंज
पेट्रोल की आसमान छूती कीमतों की वजह से लोग धीरे-धीरे इलेक्ट्रिक की ओर स्विच होने लगे हैं. हम आज आप लोगों को हीरो मोटोकॉर्प की पॉपुलर बाइक Hero Splendor से सस्ते Electric Scooters के बारे में जानकारी देने वाले हैं. इस…
पेट्रोल की आसमान छूती कीमतों की वजह से लोग धीरे-धीरे इलेक्ट्रिक की ओर स्विच होने लगे हैं. हम आज आप लोगों को हीरो मोटोकॉर्प की पॉपुलर बाइक Hero Splendor से सस्ते Electric Scooters के बारे में जानकारी देने वाले हैं. इस खबर में हम आपको हीरो स्पलेंडर की कीमत और इस बाइक से कम कीमत में उपलब्ध इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की ड्राइविंग रेंज और कीमत की जानकारी देंगे.
Hero Splendor Price in India
हीरो मोटोकॉर्प की इस पॉपुलर बाइक की की कीमत 73 हजार 902 (एक्स शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है और इस बाइक के टॉप वेरिएंट के लिए 76 हजार 437 रुपए (एक्स शोरूम) खर्च करने पड़ते हैं.
73,902 रुपए में SPLENDOR+ DRUM BRAKE OBD2B, SPLENDOR+ I3S OBD2B वेरिएंट आपको 75,055 रुपए, SPLENDOR+ SPECIAL EDITIONS OBD2B वेरिएंट आपको 75,055 रुपए और 125 MILLION EDITION वाला वेरिएंट आपको 76,437 रुपए में मिल जाएगा. इस बाइक के कुल चार वेरिएंट्स हैं और इन चारों ही वेरिएंट्स की ये कीमतें एक्स शोरूम प्राइस हैं.
Ola S1Z Price in India
12 इंच टायर साइज और 70km/h की टॉप स्पीड वाले इस इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooters) के साथ सिंगल चार्ज पर 146 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज मिलती है. कंपनी की साइट के मुताबिक, इस स्कूटर की कीमत 59,999 रुपए (एक्स शोरूम) है.
Okinawa R30 Price in India
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooters) की कीमत 61998 रुपए (एक्स शोरूम) है. इस स्कूटर को चार्ज होने में 4 से 5 घंटे का समय लगता है और ये स्कूटर फुल चार्ज में 60 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है. ये स्कूटर स्टाइलिश एल्युमीनियम अलॉय व्हील, हाइड्रॉलिक टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन, सेंट्रल लॉकिंग विद एंटी थेफ्ट अलॉर्म जैसी खूबियों के साथ आता है. इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 1.25kWh लिथियम ऑयन बैटरी दी गई है, कंपनी की तरफ से इस स्कूटर की बैटरी पर तीन साल/30,000 किलोमीटर (जो भी पहले पूरा हो जाए) की वारंटी दी जाती है.
Ola S1 Z Plus Price in India
इसके अलावा आप Ola S1 Z Plus वेरिएंट को भी खरीदा जा सकता है, ये वेरिएंट भी 146 किलोमीटर की रेंज, 70km/h की टॉप स्पीड और 14 इंच टायर साइज के साथ आता है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
