1 लाख से ज्यादा बिक्री! इस इलेक्ट्रिक स्कूटर ने Ola की नींद उड़ाई
इंडिया में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट बहुत तेजी से बढ़ रहा है. हीरो मोटोकॉर्प को इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (Electric Scooters) मार्केट में आए तीन साल से ज्यादा समय हो गया है, लेकिन पहली बार किसी एक कैलेंडर ईयर में 1 लाख…
इंडिया में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट बहुत तेजी से बढ़ रहा है. हीरो मोटोकॉर्प को इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (Electric Scooters) मार्केट में आए तीन साल से ज्यादा समय हो गया है, लेकिन पहली बार किसी एक कैलेंडर ईयर में 1 लाख यूनिट बेच दी हैं. Vahan पोर्टल के ताजा रिटेल सेल्स डेटा के मुताबिक, 1 जनवरी से 5 दिसंबर के बीच कुल 1,00,383 Vida इलेक्ट्रिक स्कूटर ग्राहकों को दिए गए. साथ ही अक्टूबर 2022 में लॉन्च के बाद से Hero Vida e-scooter की कुल बिक्री 1.5 लाख यूनिट से ज्यादा हो गई है.
कंपनी के नवंबर 2022 में e-2W मार्केट में आने से लेकर दिसंबर 2024 तक कुल 55,033 यूनिट बिकी थीं, लेकिन सिर्फ 2025 के पहले 11 महीने और 5 दिनों में ही 1,00,383 यूनिट बिक गईं, जो अब तक की कुल 1,55,416 यूनिट बिक्री का 65% है.
साल के आखिर में पकड़ी रफ्तार
CY2025 की शुरुआत धीमी रही थी. जनवरी में सिर्फ 1,626 यूनिट बिकी थीं, लेकिन मार्च से जून तक लगातार चार महीने 6,000 से ज्यादा यूनिट बिकीं. जुलाई में पहली बार 10,000 का आंकड़ा पार हुआ और इसके बाद अगले पांच महीने तक यह तेज बनी रही. अक्टूबर में सबसे ज्यादा Hero Vida स्कूटर बिके 16,017 यूनिट. दिसंबर के पहले पांच दिनों में भी 1,984 यूनिट रजिस्टर हुई हैं.
ये भी पढ़ें- हीरो और हार्ले की जोड़ी ने किया कमाल, इंडिया में उतारीं नई बाइक्स, रॉयल एनफील्ड से टक्कर
हीरो ने ओला भी छोड़ा पीछे
कड़ी प्रतियोगिता वाले मार्केट में कंपनी का यह शानदार प्रदर्शन उसके महीने दर महीने टॉप 10 e-2W OEM लिस्ट में लगातार बने रहने से भी दिखता है. जनवरी में यह 7वें नंबर पर थी, फरवरी में 6वें पर आ गई और मार्च से अक्टूबर तक लगातार 5वें स्थान पर रही. नवंबर में तो इसने Ola Electric को पीछे छोड़कर 4th रैंक हासिल कर ली.
5 कंपनियों ने बनाया रिकॉर्ड
हीरो ने इस साल अब तक 1,00,383 इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooters) बेचे हैं, जो पिछले साल की तुलना में 135% ज्यादा है. इतने स्कूटर बेचने से कंपनी की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में हिस्सेदारी 8% हो गई है. भारत में इस साल कुल 11.9 लाख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बिके हैं. TVS के पास 23% मार्केट शेयर है. Bajaj Auto के पास 21%, Ola Electric के पास 16% और Ather Energy के पास 15% मार्केट हिस्सेदारी है. इन 5 कंपनियों ने इस साल 1 लाख से ज्यादा यूनिट बेचने का रिकॉर्ड बनाया है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
