24 घण्टे ऑनलाइन

बुजुर्गों के लिए वरदान बनी ‘एल्डरलाइन 14567’, 2.5 लाख से अधिक शिकायतों का समाधान

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, सम्मान और कल्याण को प्राथमिकता देते हुए ‘एल्डरलाइन 14567’ हेल्पलाइन को और अधिक मजबूत बनाया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में संचालित इस पहल के माध्यम से…

24GhanteOnline
July 4, 2026
2 min read
बुजुर्गों के लिए वरदान बनी ‘एल्डरलाइन 14567’, 2.5 लाख से अधिक शिकायतों का समाधान

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, सम्मान और कल्याण को प्राथमिकता देते हुए ‘एल्डरलाइन 14567’ हेल्पलाइन को और अधिक मजबूत बनाया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में संचालित इस पहल के माध्यम से बुजुर्गों को कानूनी सहायता, परामर्श, पुनर्वास और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध कराई जा रही है।

सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब में अब तक 2.5 लाख से अधिक कॉलों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया जा चुका है। हेल्पलाइन के जरिए 91 बेसहारा बुजुर्गों का रेस्क्यू कर उन्हें उनके परिवारों से मिलाया गया, जबकि बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार और भरण-पोषण से जुड़े 1,000 से अधिक मामलों का समाधान भी किया गया है।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उन्हें सम्मान, सुरक्षा तथा समय पर सहायता मिलना उनका अधिकार है। उन्होंने कहा कि एल्डरलाइन 14567 केवल एक हेल्पलाइन नहीं, बल्कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए भरोसे और त्वरित सहायता का मजबूत माध्यम बन चुकी है।

पंजाब में इस हेल्पलाइन का संचालन सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग, हेल्पएज इंडिया और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल डिफेंस (NISD) के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा है। यह टोल-फ्री सेवा सप्ताह के सातों दिन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक उपलब्ध रहती है।

हेल्पलाइन के माध्यम से बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, पेशेवर काउंसलिंग, कानूनी सहायता, रेस्क्यू और पुनर्वास जैसी सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। साथ ही माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम, 2007 के तहत दुर्व्यवहार, उपेक्षा और भरण-पोषण संबंधी मामलों में भी सहायता दी जाती है।

डॉ. बलजीत कौर ने लोगों से अपील की कि यदि किसी बुजुर्ग के साथ दुर्व्यवहार, उपेक्षा या अन्य समस्या की जानकारी मिले तो तुरंत टोल-फ्री हेल्पलाइन 14567 पर संपर्क करें, ताकि जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को समय पर सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

पंजाब में रुका युवाओं का विदेश पलायन? CM मान बोले- अब यहीं मिल रहा रोजगार

जगराओं; 29 अक्टूबर 2026: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को जोर देकर कहा कि उनकी सरकार पंजाब में रोजगार के अवसर पैदा कर रही है, जिससे युवा विदेश पलायन करने के बजाय अपने देश में ही अपना भविष्य बना सकें। उन्होंने…

पंजाब में बेसहारा बच्चों को सहारा, 2.43 लाख बच्चों तक पहुंची आर्थिक मदद

चंडीगढ़: बच्चों का सुरक्षित बचपन, सम्मानजनक जीवन और बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर…

पंजाब के पानी पर CM मान की दो टूक, बोले- हक के लिए कोर्ट से सड़क तक लड़ेंगे

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के दरियाई जल मामले पर स्पष्ट रुख अपनाते हुए घोषणा की कि पंजाब के हिस्से का पानी एक बूंद भी किसी अन्य राज्य को नहीं दिया जाएगा। इस संबंध में विधान सभा द्वारा प्रस्ताव पारित…

अमित शाह 1 नवंबर को चंडीगढ़ में, पुलिस के 60वें स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) 1 नवंबर को चंडीगढ़ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस यानी रेजिंग-डे समारोह में शामिल होंगे। सेक्टर-17 स्थित तिरंगा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में…