24 घण्टे ऑनलाइन

भीषण सड़क हादसा: ऑटो और ट्रक की टक्कर में आठ की मौत, पांच घायल

पटना। बिहार की राजधानी पटना के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा (Road Accident) हुआ। दनियावां-हिलसा स्टेट हाईवे पर यात्रियों से भरी ऑटो और एक अज्ञात वाहन की सीधी टक्कर में आठ लोगों की मौत हो…

24GhanteOnline
August 23, 2025
2 min read

पटना। बिहार की राजधानी पटना के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा (Road Accident) हुआ। दनियावां-हिलसा स्टेट हाईवे पर यात्रियों से भरी ऑटो और एक अज्ञात वाहन की सीधी टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई।

गंगा स्नान के लिए निकले थे यात्री


जानकारी के अनुसार, नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के रेरा मलामा गांव निवासी कुछ लोग एक ऑटो में सवार होकर पटना गंगा स्नान करने जा रहे थे। जब ऑटो अल्ट्राटेक फैक्ट्री के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतकों में सात महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं।

ट्रक चालक फरार


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घटनास्थल पर दौड़ पड़े। ऑटो पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही दनियावां थाना पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं और घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस का कहना है कि फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है और इसके लिए आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।