कपड़े की फैक्ट्री में आग लगने से आठ लोगों की मौत
मुंबई: महाराष्ट्र में सोलापुर शहर के महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) क्षेत्र में स्थित एक कपड़ा फैक्ट्री (Clothes Factory) में रविवार को शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लगने से तीन महिलाओं और डेढ़ साल के एक बच्चे…
मुंबई: महाराष्ट्र में सोलापुर शहर के महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) क्षेत्र में स्थित एक कपड़ा फैक्ट्री (Clothes Factory) में रविवार को शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लगने से तीन महिलाओं और डेढ़ साल के एक बच्चे सहित आठ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
जानकारी के अनुसार यह घटना मुंबई से लगभग 400 किलोमीटर दूर सोलापुर एमआईडीसी में अक्कलकोट रोड पर स्थित सेंट्रल टेक्सटाइल मिल्स में शॉर्ट सर्किट के कारण हुई।
इनकी हुई मौत
मरने वालों में मालिक उस्मान हसनभाई मंसूरी (80), उनके बेटे अनस हनीफ मंसूरी (25), बहू शिफा अनस मंसूरी (20) और डेढ़ वर्षीय पोता यूसुफ अनस मंसूरी , मेहताब सैयद बागवान (45), उनकी पत्नी आशाबानु (38), उनके बेटे सलमान (24) और बेटी हिना (26) शामिल हैं।
सोलापुर कलेक्टर कुमार आशीर्वाद ने कहा, 'प्रथम दृष्टया दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है और मौत का कारण संभवतः दम घुटना है क्योंकि पीड़ित आग से बच नहीं सके।'
राकेश टिकैत का सिर काटने पर ईनाम की घोषणा, FIR दर्ज
सोलापुर एमआईडीसी के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रमोद वाघमारे ने कहा, 'आग की तीव्रता के कारण आग पर काबू पाने में दमकलकर्मियों को लगभग पांच से छह घंटे लग गए।'
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
