24 घण्टे ऑनलाइन

बच्चों को खिलाए अंडे वाली मैगी, ये है बनाने का तरीका

मैगी (Maggi) बच्चों को ही नहीं बड़ों को भी पसंद आती है। मैगी एक ऐसी चीज है जिसे नाश्‍ते से लेकर डिनर तक किसी भी समय बिना झिझक के खाया जा सकता है। मैगी पसंद करने वाले लोग अक्‍सर इसे एक ही तरीके से बनाते हैं। मगर आज हम…

24GhanteOnline
February 17, 2026
2 min read

मैगी (Maggi) बच्चों को ही नहीं बड़ों को भी पसंद आती है। मैगी एक ऐसी चीज है जिसे नाश्‍ते से लेकर डिनर तक किसी भी समय बिना झिझक के खाया जा सकता है। मैगी पसंद करने वाले लोग अक्‍सर इसे एक ही तरीके से बनाते हैं। मगर आज हम आपको इसे नए तरीके से बनाना सिखाएंगे। आज हम आपको अंडे वाली मैगी (Egg Maggi) बनाना सिखाते है। यह मैगी टेस्‍टी होने के साथ ही हेल्‍दी भी है इसलिये इसको बनाने का मौका बिल्‍कुल भी न छोड़ें।

अंडा मैगी (Egg Maggi) बनाने की सामग्री

मैगी 1 पैकेट
प्याज 1
हरी मिर्च 3 (छोटा छोटा कट कर ले)
टमाटर 1 (छोटा छोटा कट कर ले)
अंडा 2 (छोटा छोटा कट कर ले)
तेल 3-4 चम्मच
मैगी मसाला
मिर्ची पाउडर 1/2 चम्मच
हल्दी पाउडर 1/2 चम्मच
नमक सवाद अनुशार
धनिया पत्ता बारीक़ कटा हुआ

अंडा मैगी (Egg Maggi) बनाने की विधि

- सबसे पहले गैस पे पैन चढ़ाये। जब पैन गरम हो जाए तो उसमे तेल डाले और फिर प्याज और मिर्च डालकर भुने।
- थोड़ी देर भूनने के बाद उसमे टमाटर को डाल दे और थोड़ा नमक भी डाल दे ताकि टमाटर जल्दी से पक जाये।
- टमाटर जब अच्छी तरह से पक जाये तो उसमे मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और हल्का स्वाद अनुसार नमक भी डाल दे और थोड़े देर भुने। (नमक ज्यादा न डाले क्योंकि मैगी मसाले में भी नमक होता है)
- अब अंडो को तोड़कर उसे मध्यम आंच पे चला-चला के भूनते रहे।
- भुन लेने के बाद दोनों को मिला दे।
- अब उसमें 1/2 लीटर पानी डाल दे और उबलने के लिए छोड़ दे।
- अब उसमें मैगी को तोड़कर डाल दे।
- अब उसे ढक दे और 5 मिनट के बाद चम्मच से चलाये।
- जब मैगी पक जाए तो उसमें धनिया पत्ता डाले और मिला कर उसे उसे किसी बर्तन में निकाल ले।
- अब आपकी Egg Maggi तैयार है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।