24 घण्टे ऑनलाइन

देश को प्रगति के पथ पर ले जाती है शिक्षा: नायब सिंह

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने शुक्रवार को कहा कि किसी भी देश को प्रगति के पथ पर ले जाने में शिक्षा का बहुत महत्व है। लाडवा में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय महाविद्यालय की 50वीं वर्षगांठ पर बोलते हुए…

24GhanteOnline
January 25, 2025
2 min read

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने शुक्रवार को कहा कि किसी भी देश को प्रगति के पथ पर ले जाने में शिक्षा का बहुत महत्व है। लाडवा में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय महाविद्यालय की 50वीं वर्षगांठ पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "किसी भी देश या राष्ट्र को प्रगति के पथ पर ले जाने में शिक्षा का बहुत महत्व है। आज के प्रगतिशील युग में अशिक्षित समाज बढ़ती वैज्ञानिक प्रतिस्पर्धा का मुकाबला नहीं कर सकता, इसलिए मानव जीवन में शिक्षा की उपयोगिता को नकारा नहीं जा सकता। करीब 50 साल पहले लाडवा एक छोटा सा कस्बा रहा होगा, उस समय विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अंबाला और यमुनानगर जैसे दूरदराज के शहरों में जाना पड़ता था, इस महाविद्यालय के निर्माण से यह समस्या हल हो गई।"

मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh) ने कहा, "सरकार ने पिछले 10 वर्षों में 1.71 लाख नौकरियां दी हैं और अगले पांच वर्षों में युवाओं को योग्यता के आधार पर दो लाख नौकरियां दी जाएंगी।" सरकारी नौकरियां देने के साथ-साथ सरकार ने स्वरोजगार पैदा करने के लिए भी अनेक योजनाएं क्रियान्वित की हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कॉलेज के 50 वर्ष के इतिहास व उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा कॉलेज के लिए 21 लाख रुपये देने की घोषणा की।

CM नायब सिंह सैनी ने सफाई कर्मचारियों के साथ मनाया अपना 55वां जन्मदिन


सीएम (CM Nayab Singh) ने शिक्षा के क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला तथा कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को अच्छे संस्कार, अच्छी शिक्षा, नैतिक मूल्य व रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू की। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा एनईपी प्रणाली को लागू किया गया है।

शिक्षा नीति से विद्यार्थी केजी से पीजी कक्षाओं तक की शिक्षा एक ही छत के नीचे प्राप्त कर सकेंगे, इतना ही नहीं विद्यालय से लेकर विश्वविद्यालय तक विद्यार्थियों को हुनरमंद बनाने का कार्य भी किया जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

तमिलनाडु विधानसभा में जबरदस्त बवाल, डीएमके विधायकों को मार्शल ने सदन से बाहर निकाला

तमिलनाडु विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की ओर से डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन पर लगाए गए आरोपों को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। डीएमके विधायकों ने मुख्यमंत्री के ईडी दस्तावेजों पर आधारित बयान को सदन की…

30 साल का इंतजार खत्म! हरियाणा-राजस्थान जल समझौते पर लगी मुहर, अमित शाह की मौजूदगी में MOU साइन

नई दिल्ली/चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को हरियाणा और राजस्थान के बीच जल बंटवारे को लेकर एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण समझौता (Water Agreement MoU) संपन्न हुआ है। इस उच्चस्तरीय बैठक के दौरान…

पंजाब में सबसे बड़ा संकट नशा, सरकार बनते ही करेंगे खात्मा: नायब सैनी

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ( CM Nayab Saini) ने कहा कि आज पंजाब में सबसे बड़ा संकट बढ़ता नशा है। नशे से अनेक घर बर्बाद और माताओं की गोद सूनी हो गई। जो युवा देश की सबसे बड़ी ताकत होता है, वह आज नशे की…

एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला

चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (MDMK) की महासभा ने शनिवार को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन से अलग होने का…