24 घण्टे ऑनलाइन

सहारा इंडिया ग्रुप पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 1.74 लाख करोड़ के घोटाले में चार्जशीट दाखिल

सहारा इंडिया घोटाले (Sahara India Scam) में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने सहारा इंडिया और इसके संस्थापक सुब्रतो रॉय के परिवार समेत उनकी कंपनियों के अधिकारियों के खिलाफ कोलकाता की PMLA कोर्ट में…

24GhanteOnline
September 6, 2025
2 min read

सहारा इंडिया घोटाले (Sahara India Scam) में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने सहारा इंडिया और इसके संस्थापक सुब्रतो रॉय के परिवार समेत उनकी कंपनियों के अधिकारियों के खिलाफ कोलकाता की PMLA कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। इसमें करीब 1 लाख 74 हजार करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया गया है।

जांच में सामने आया है कि सहारा ग्रुप (Sahara India Group) ने हाई रिटर्न का लालच देकर करोड़ों निवेशकों से करीब 1।74 लाख करोड़ रुपए जुटाए, जब निवेशक अपना पैसा वापस लेने पहुंचे तो उन्हें रकम नहीं लौटाई गई। चार्जशीट में आरोप है कि हाई रिटर्न देने के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपए लिए गए। हालांकि लोगों को यह पैसा वापस नहीं दिया गया।

चार्जशीट में सुब्रतो रॉय की पत्नी सपना रॉय , उनका बेटा सुशांतो रॉय और जेपी वर्मा,अ निल अब्राहम और अन्य अधिकारियों के नाम शामिल हैं। ईडी के सूत्रो के मुताबिक सुशांतो रॉय पूछताछ में शामिल नहीं हुआ और अब उसे भगोड़ा माना जा रहा है। ईडी कोर्ट से सुशांतो के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी कराने की तैयारी में है। यानी सुशांतो रॉय की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

लोगों को दिया हाई रिटर्न का लालच


ईडी की जांच में पता चला कि सहारा ग्रुप ने हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड (HICCSL) और अन्य कंपनियों के जरिए यह पोंजी स्कीम चलाई। सहारा ग्रुप ने गांव-गांव तक एजेंट फैला रखे थे। इन एजेंटों ने लोगों को भरोसा दिलाया कि सहारा में पैसा लगाना सुरक्षित है और इससे अच्छा रिटर्न मिलेगा। इस भरोसे के चलते करोड़ों लोगों ने अपना पैसा सहारा की स्कीमों में लगा दिया। कंपनी ने लोगों से वादा किया था कि तय समय में हाई रिटर्न मिलेगा और उनका भविष्य सुरक्षित रहेगा। हालांकि यह एक बहुत बड़े घोटाले में बदल गया।

सहारा ग्रुप (Sahara India Group) पर ईडी का शिकंसा


सुब्रत रॉय सहारा का 2023 में 75 साल की उम्र में निधन हो गया था। देशभर में सहारा ग्रुप के खिलाफ 500 से ज्यादा FIR दर्ज हैं, जिनमें 300 से अधिक मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट से जुड़े अपराध शामिल हैं। लाखों निवेशक आज भी अपना पैसा वापस होने का इंतजार कर रहे हैं। ईडी के मुताबिक छापेमारी में मिले दस्तावेजों और जब्त रिकॉर्ड्स की जांच जारी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…