24 घण्टे ऑनलाइन

ED की रडार पर आया ये दिग्गज क्रिकेटर, इस मामले में भेजा समन

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) नए विवाद में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। धवन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नोटिक जारी किया। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, अधिकारियों ने कहा कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर…

24GhanteOnline
September 4, 2025
2 min read

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) नए विवाद में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। धवन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नोटिक जारी किया। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, अधिकारियों ने कहा कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए बुलाया है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, ईडी ने भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) को एक ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में तलब किया है। अधिकारियों ने धवन को जांच में शामिल होने के लिए समन जारी किया है, क्योंकि यह पता चला है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म 1x का प्रचार किया था।

धवन (Shikhar Dhawan) से पहले पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना कथित अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए ईडी के समक्ष पेश हुए थे। संघीय जांच एजेंसी ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनका बयान दर्ज करने के लिए बुलाया था। यह जांच 1xBet नामक एक “अवैध” सट्टेबाजी ऐप से जुड़ी थी।

ईडी ने रैना को अवैध सट्टेबाजी ऐप्स और प्लेटफ़ॉर्म पर व्यापक कार्रवाई के तहत समन जारी किया था, जिनमें से कई का प्रचार मशहूर हस्तियों द्वारा किया जाता रहा है। बता दें कि तेलंगाना पुलिस ने मई में राणा दग्गुबाती और प्रकाश राज समेत 25 लोकप्रिय अभिनेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया था। दोनों अभिनेताओं ने किसी भी तरह के गलत काम से इनकार करते रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

डोपिंग निलंबन के बीच पैरा एथलीट की मौत, 42 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

भारत के दिग्गज पैरा एथलीट नीरज यादव का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कथित तौर पर अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में उनके शव का पोस्टमॉर्टम किया…

सुमित अंतिल ने फिर जीता दिल और गोल्ड, भाला फेंक में भारत का दबदबा

जापान के आइची-नागोय में आयोजित एशियन पैरा गेम्स के छठे दिन भारतीय पैरा एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया है। टूर्नामेंट के मेंस जैवलिन थ्रो की F42-F44/F61-F64 कैटेगरी में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर…

एशियन पैरा गेम्स में भारत का दबदबा, सचिन ने रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड

एशियन पैरा गेम्स 2026 (Asian Para Games 2026) में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के चौथे दिन भारत को कई इवेंट्स में मेडल मिले। इनमें पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा सबसे खास रही जहां भारतीय…

Asian Para Games में चमके भारतीय खिलाड़ी, CM योगी-सैनी और रेखा गुप्ता ने दी बधाई

एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय पैरा एथलीटों ने अपनी असाधारण प्रतिभा के दम पर इतिहास रच दिया है। टूर्नामेंट में बेबी सहाना रवि ने महिलाओं की सिंगल्स क्लास 9 पैरा टेबल टेनिस स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर स्टैंडिंग…