24 घण्टे ऑनलाइन

महाशिवरात्रि पर खाएं चटपटी व्रत के आटे की टिक्की, देखें रेसिपी

हिंदू पंचांग के अनुसार महाशिवरात्रि (Mahashivratri) पर भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था, जिसे हर साल महाशिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है। यह महाशिवरात्रि ज्‍योतिष शास्‍त्र की नजर से बेहद खास रहने वाली है। ऐसे…

24GhanteOnline
February 15, 2026
2 min read

हिंदू पंचांग के अनुसार महाशिवरात्रि (Mahashivratri) पर भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था, जिसे हर साल महाशिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है।

यह महाशिवरात्रि ज्‍योतिष शास्‍त्र की नजर से बेहद खास रहने वाली है। ऐसे में अगर आप भोलेबाबा का व्रत रखते हुए चटपटा खाने की अपनी क्रेविंग को भी शांत करना चाहते हैं तो ट्राई करें समा के चावल या व्रत के आटे से बनी यह चटपटी टिक्की (Vrat ki Tikki) की रेसिपी।

आइए जानते हैं कैसे बनाई जाती है यह टेस्टी रेसिपी।

सामग्री-


-समा के  चावल-1 कप

-उबले हुए आलू-2

-सेंधा नमक-स्वादानुसार

- काली मिर्च-1 चम्मच

-हरी मिर्च-1

- बारीक कटा हरा धनिया- 1 कप

-घी -आवश्यकतानुसार

बनाने का तरीका-


समा के चावल की टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले समा के चावल थोड़ी देर भिगोकर उसका पानी अलग करके उन्हें दरदरा पीस लें।

अब इस पेस्ट में सारी सामग्री मिलाकर उसका पेस्ट तैयार कर लें। अब इस मिश्रण को टिक्की का आकार देते हुए उसकी टिक्कियां तैयार कर लें।

अब गैस पर एक नॉन स्टिक पैन गर्म करके उसमें थोड़ा घी लगाकर एक-एक करके सभी टिक्कियां धीमी आंच पर सेंक लें।

टिक्की को दोनों तरफ से गोल्डन होने तक सेंककर उन्हें एक प्लेट में निकालकर हरी चटनी के साथ सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।