24 घण्टे ऑनलाइन

सावन के व्रत में खाएं इन चीजों से बनी खीर

सावन इस बार बहुत लंबा है और ऐसे में तमाम तीज-त्योहारों पर व्रत रखे जाएंगे। ऐसे में डाइट सही रखना जरूरी है नहीं तो आप कमोजरी से बीमार पड़ सकते हैं। इस व्रत को लोग दो तरीके से रखते हैं। जहां कुछ लोग दिनभर व्रत रखते हैं और…

24GhanteOnline
August 12, 2026
2 min read
सावन के व्रत में खाएं इन चीजों से बनी खीर

सावन इस बार बहुत लंबा है और ऐसे में तमाम तीज-त्योहारों पर व्रत रखे जाएंगे। ऐसे में डाइट सही रखना जरूरी है नहीं तो आप कमोजरी से बीमार पड़ सकते हैं। इस व्रत को लोग दो तरीके से रखते हैं। जहां कुछ लोग दिनभर व्रत रखते हैं और शाम को खाना खा लेते हैं वहीं, कुछ लोग दिनभर सिर्फ फलाहार पर रहते हैं। फलाहार करने वाले लोग दिनभर में गिनती की ही चीजें खा पाते हैं और इस स्थिति में आप खीर (Kheer) के इन प्रकारों को अपने भोजन का हिस्सा बना सकते हैं।

फलाहार में खाएं इन 4 चीजों से बनी खीर (Kheer) 


सामक की खीर-Samak kheer


सामक की खीर (Kheer)  खाना व्रत में आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। ये एनर्जी बूस्टर होता है। साथ ही इसे बनाना भी बेहद आसान है। तो, आपको करना ये है कि सामक को पीसकर हल्का दरदरा कर लें या फिर पाउडर सा बना लें। अब इसे दूध में पकाएं और ड्राई फ्रूट्स व चीनी मिलाएं। ये खीर पेट के लिए भी अच्छा है।

मखाने की खीर-Makhana kheer


मखाने की खीर (Kheer) को आप आराम से कभी भी बनाकर खा सकते हैं और सावन के व्रत में भी आप इसका सेवन कर सकते हैं। मखाना, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर ड्राई फ्रूट है जिसे दूध में पकाकर आप कुछ ही मिनटों में खीर बना सकते हैं। ये काफी टेस्टी होता है और खाने में हेल्दी भी।

साबूदाने की खीर-Sabudana kheer


साबूदाने की खीर (Kheer) , पारंपरिक है और लंबे समय से हर व्रत में इसे बनाया जाता रहा है। आप भी इसे व्रत के दौरान खा सकते हैं। आपको करना ये है कि साबूदाना पहले पानी में भिगोकर रखें और फिर इसे दूध में पकाएं। थोड़ी देर बाद जब आपको लगे कि साबूदाना पक गया है तो इसमें ड्राई फ्रूट्स और चीनी मिला लें।

लौकी की खीर-lauki kheer


लौकी की खीर (Kheer) बेहद ही टेस्टी होती है और आप इसे व्रत के दौरान आराम से बनाकर खा सकते हैं। आपको करना ये है कि लौकी को कद्दूकस कर लें और इसे घी में भून लें। फिर इसे दूध में पकाएं और ड्राई फ्रूट्स व चीनी मिलाएं। आप खीर में चीनी की जगह गुड़ का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। तो, व्रत में बनाएं ये खीर और आराम से बैठकर खाएं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।