24 घण्टे ऑनलाइन

किसी के भी साथ खाएं ये टेस्टी डिश, खाने का बढ़ जाएगा जायका

दही और पनीर दोनों ही स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। पनीर न सिर्फ खाने में लाजवाब होता है बल्कि प्रोटीन से भरपूर फूड भी है। दही में भी गुणों की भरमार है। यह पाचन तंत्र दुरुस्त करता है। सोचिए जब ये…

24GhanteOnline
November 8, 2025
3 min read

दही और पनीर दोनों ही स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। पनीर न सिर्फ खाने में लाजवाब होता है बल्कि प्रोटीन से भरपूर फूड भी है। दही में भी गुणों की भरमार है। यह पाचन तंत्र दुरुस्त करता है। सोचिए जब ये दोनों आइटम मिलाकर कोई नई डिश बनाई जाए तो कितना मजा आ जाएगा। बता दें कि इन्हें मिलाकर दही पनीर (Dahi Paneer) की सब्जी (Dahi Paneer) तैयार की जा सकती है। आपको यह हर मोर्चे पर संतुष्ट करेगी, वो चाहे स्वाद हो या फिर सेहत। आज हम आपको यह सब्जी बनाने का आसान तरीका बताएंगे। अगर आप पनीर की कोई रेसिपी बनाने की सोच रहे हैं तो इस दफा यह ट्राई (Dahi Paneer) करके देखिए। आपको नया जायका मिलेगा। इसे लंच या डिनर में रोटी या पराठे के साथ खाया जा सकता है।

दही पनीर (Dahi Paneer) की सब्जी बनाने की सामग्री


– 200 ग्राम
दूध – 1 कप
दही – 1/2 कप
खसखस – 1/2 कप
काजू – 8-10
बादाम – 8-10
जीरा – 1 टी स्पून
टमाटर – 1
तेजपत्ता – 1
लाल मिर्च खड़ी – 1
हरी मिर्च – 2
गरम मसाला – 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
चीनी – 1/2 टी स्पून
तेल – जरूरत के अनुसार
नमक – स्वादानुसार

दही पनीर (Dahi Paneer) की सब्जी बनाने की विधि


- सबसे पहले पनीर लें और उसके चौकोर टुकड़े काटकर अलग रख दें।
- इसके बाद टमाटर, हरी मिर्च और काजू बादाम के भी बारीक टुकड़े कर लें।
- अब एक कड़ाही में काजू, बादाम डालकर उन्हें ड्राई रोस्ट करें।
- इसके बाद कड़ाही में खसखस डालकर उसे भी थोड़ा भून लें जिससे उसकी नमी निकल जाए।
- अब मिक्सर के जार में खसखस, बादाम, काजू, हरी मिर्च और टमाटर डालकर इन सभी का पेस्ट तैयार कर लें।
- अब एक बर्तन में दूध डालकर उसे गरम करने के लिए रख दें।
- जब दूध गरम हो जाए तो उसमें थोड़ी सी चीनी डालकर पनीर के टुकड़े भिगोकर रख दें।
- जब तक पनीर भिगोया हुआ है, उस बीच एक कड़ाही में थोड़ा सा तेल डालकर मीडियम आंच पर गरम करने के लिए रख दें।
- जब तेल गरम हो जाए तो उसमें जीरा, खड़ी लाल मिर्च, तेजपत्ता डालकर कुछ देर तक भूनें।
- इसके बाद इसमें तैयार किया पेस्ट डालकर मिलाएं। ऊपर से लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर करछी से मिक्स कर दें।
- अब ग्रेवी को तब तक पकाते रहें जब तक कि ये तेल ना छोड़ दे। ऐसा होने में 10 मिनट लग सकते हैं।
- इसके बाद ग्रेवी में दूध और दही दोनों एक साथ डालकर मिक्स करें। पनीर को ग्रेवी के साथ मिलाते हुए मिक्स करें।
- अब जरूरत के हिसाब से थोड़ा सा नमक व चीनी और मिला सकते हैं। सब्जी को कुछ मिनटों तक ढककर पकाएं।
- उसके बाद गैस बंद कर दें। तैयार है दही पनीर (Dahi Paneer) की सब्जी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।