नेपाल में महसूस किए गए भूकंप के झटके, भारत की धरती भी कांपी
काठमांडू। नेपाल में आज रिक्टर स्केल पर 5.0 तीव्रता का भूकंप (Earthquake) दर्ज किया गया है। इस भूकंप के हल्के झटके उत्तर भारत के कई इलाकों में भी महसूस किए गए। भारतीय समयानुसार यह झटका शाम 7 बजकर 52 मिनट पर महसूस किया…
काठमांडू। नेपाल में आज रिक्टर स्केल पर 5.0 तीव्रता का भूकंप (Earthquake) दर्ज किया गया है। इस भूकंप के हल्के झटके उत्तर भारत के कई इलाकों में भी महसूस किए गए। भारतीय समयानुसार यह झटका शाम 7 बजकर 52 मिनट पर महसूस किया गया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप की गहराई जमीन से 20 किलोमीटर नीचे थी।
नेपाल में आए भूकंप (Earthquake) की जानकारी देने वाले NCS के ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में भूकंप महसूस किया। कुछ लोगों ने तो बिहार के पटना में भी भूकंप के झटके महसूस किए जाने की बात कही। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
नेपाल में आया यह भूकंप (Earthquake) ऐसे समय पर आया है जब कुछ ही दिन पहले म्यांमार और थाईलैंड में 7.7 तीव्रता का तेज भूकंप दर्ज किया गया था। इस भूकंप ने वहां कई इलाकों को हिला कर रख दिया। म्यांमार की सैन्य सरकार के प्रमुख सीनियर जनरल मिन आंग हलाइंग ने नेप्यीटॉ में एक मंच पर बताया कि अब तक 2,719 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 4,521 लोग घायल और 441 लापता बताए जा रहे हैं। म्यांमार की वेस्टर्न न्यूज़ ऑनलाइन पोर्टल ने इस भीषण त्रासदी की पुष्टि की है।
म्यांमार भूकंप में नमाज पढ़ रहे 700 लोगों की गई जान, मलबे में तब्दील हुई 60 मस्जिदें
हालांकि, स्थानीय मीडिया में हताहतों की संख्या के बारे में जो रिपोर्ट दी गई है, वह आधिकारिक आंकड़ों से कहीं अधिक है। इस भूकंप की वजह से दूरसंचार सेवाएं व्यापक रूप से बंद हैं और कई स्थानों तक पहुंचना कठिन हो गया है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा
भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…
दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत
स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…
फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत
मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…
