24 घण्टे ऑनलाइन

आपदा के बीच डोली हिमाचल की धरती, पड़ोसी देश भी थर्राया

हिमाचल प्रदेश में भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए हैं। तीन बजकर 27 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता 3.3 थी। भूकंप का केंद्र चंबा में था। वहीं, पाकिस्तान में भी धरती डोली है। 2 बजकर 38 मिनट पर आए इस भूकंप की…

24GhanteOnline
August 20, 2025
2 min read

हिमाचल प्रदेश में भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए हैं। तीन बजकर 27 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता 3.3 थी। भूकंप का केंद्र चंबा में था। वहीं, पाकिस्तान में भी धरती डोली है। 2 बजकर 38 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता 3.7 थी। दोनों जगहों पर फिलहाल किसी जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। मगर एक पल के लिए दोनों जगहों पर दहशत का माहौल बन गया।

पाकिस्तान में भूकंप (Earthquake) 


पाकिस्तान में 2 बजकर 38 मिनट पर भूकंप आया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.7 थी। पाकिस्तान में रविवार को भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.2 मापी गई थी। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग दहशत में आए गए और अपने घरों से बाहर आ गए।

भूकंप (Earthquake) आने पर क्या करें?


भूकंप के दौरान सतर्क रहें और धीरे-धीरे कुछ कदमों तक सीमित हलचल करें, जिससे पास में किसी सुरक्षित स्थान तक पहुंच सकें।
इसके साथ ही भूकंप के झटकों के रुकने पर घर में तब तक ही रहें जब तक कि आपको यह न लगे कि अब बाहर निकलना सुरक्षित है।

अगर भूकंप के झटके तेज महसूस हो रहे हैं तो आप तत्काल अपने घर में मौजूद मजबूत फर्नीचर के नीचे बैठ जाएं और सिर पर हाथों को रख लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…