24 घण्टे ऑनलाइन

उत्तराखंड के चमोली में हिली धरती, इतनी रही भूकंप की तीव्रता

उत्तराखंड के चमोली में सोमवार (27 ) शाम करीब 7:47 बजे भूकंप (Earthquake) के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 रही। वहीं भूकंप की गहराई पांच किलोमीटर आंकी गई है। इसका केंद्र केंद्र चमोली था।…

24GhanteOnline
October 28, 2025
1 min read

उत्तराखंड के चमोली में सोमवार (27 ) शाम करीब 7:47 बजे भूकंप (Earthquake) के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 रही। वहीं भूकंप की गहराई पांच किलोमीटर आंकी गई है। इसका केंद्र केंद्र चमोली था। बताया जा रहा है कि करीब दो सेकंड तक धरती हिलती रही, जिसकी वजह से लोग घबरा गए और अपने घरों से बाहर निकल गए।

इस भूकंप (Earthquake) से जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। जिला आपदा प्रबंधन के अनुसार, भूकंप से किसी भी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। जो लोगों के लिए राहत की बात है।

भूकंप (Earthquake) की तीव्रता भले ही कम थी लेकिन इससे लोगों में दहशत पैदा हो गई।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी के मुताबिक भूकंप का केंद्र चमोली था। उन्होंने बताया कि भूकंप का हल्का झटका होने के कारण अधिकांश लोगों को इसका पता नहीं चल पाया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।