सुबह-सुबह डोली इस देश की धरती, रिक्टर स्केल पर इतनी तीव्रता दर्ज
क्वेटा (बलोचिस्तान)। पाकिस्तान के बलोचिस्तान के कुछ हिस्सों में आज सुबह भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए। फिलहाल कहीं से भी किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.8 दर्ज की गई है।…

क्वेटा (बलोचिस्तान)। पाकिस्तान के बलोचिस्तान के कुछ हिस्सों में आज सुबह भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए। फिलहाल कहीं से भी किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.8 दर्ज की गई है। राष्ट्रीय भूकंपीय निगरानी केंद्र ने इसकी पुष्टि की। भूकंप 15 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया।
द न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के राष्ट्रीय भूकंपीय निगरानी केंद्र के एक प्रवक्ता ने कहा कि बुधवार सुबह बलोचिस्तान के कुछ हिस्सों में 4.8 तीव्रता का भूकंप आया। इसके झटके झोब और चमन में महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र झोब से 122 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में था। किसी के हताहत होने या नुकसान की कोई तत्काल सूचना नहीं है।
गौरतलब है कि इससे पहले 7 अक्टूबर 2021 को झोब और चमन में 5.9 तीव्रता का भूकंप आ चुका है। तब भूकंप का केंद्र हरनाई के पास 15 किलोमीटर की गहराई पर था। यह भूकंप सुबह करीब 3:20 बजे आया था। लोग सो रहे थे। कई इमारतें ढह गई थीं। इस दौरान कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और 300 से ज़्यादा लोग घायल हो गए थे।
इसके बाद के दिनों में भी भूकंप के झटके (आफ्टरशॉक्स) आते रहे। इस वजह से प्रभावित इलाकों में बचाव दल और सेना को तैनात किया गया। मार्च 2024 में चमन फिर से 5.4 तीव्रता के भूकंप से प्रभावित हुआ। यह भूकंप सुबह करीब 5:35 बजे आया। इसका केंद्र क्वेटा से लगभग 150 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था। भूकंप के झटके किला अब्दुल्ला, नोशकी, पिशिन, डलबंदिन, चगाई और क्वेटा में भी झटके महसूस किए गए थे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा
भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…
दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत
स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…
फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत
मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…
