24 घण्टे ऑनलाइन

24 घंटे में चौथी बार डोली देवभूमि की धरती, घरों से बाहर निकले लोग

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में शनिवार सुबह फिर भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए। बीती शुक्रवार को भी तीन बार किए भूकंप (Earthquake) के तेज झटके महसूस किए गए थे। 24 घंटे में चौथी बार भूकंप (Earthquake) के…

24GhanteOnline
January 25, 2025
2 min read

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में शनिवार सुबह फिर भूकंप (Earthquake)  के झटके महसूस किए गए। बीती शुक्रवार को भी तीन बार किए भूकंप (Earthquake)  के तेज झटके महसूस किए गए थे। 24 घंटे में चौथी बार भूकंप (Earthquake) के झटकों से लोग दहशत में आ गए।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 5 बजकर 48 मिनट पर भूकंप (Earthquake)  का झटका महसूस किया गया। भूकंप की तीव्रता 2.04 मापी गई। वहीं इसका केंद्र तहसील डुण्डा के ग्राम खुरकोट और भरणगांव के मध्य के वन क्षेत्र में था। फिलहाल जिले में कहीं से भी जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

उत्तरकाशी में शु्क्रवार को तीन बार भूंकप (Earthquake)  के झटके महसूस किए गए थे। इस महीने राज्य की बात करें तो बागेश्वर जिले में भी भूंकप आ चुका है। पिछले महीने भी राज्य में भूंकप (Earthquake)  के झटके महसूस किए गए थे।

नेशनल सेंटर फार सिस्मोलॉजी के अनुसार उत्तरकाशी में सुबह 7:41 पर भूकंप (Earthquake) आया था। इसकी तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 2.7 थी, इसके कुछ देर बात 8:19 पर फिर झटका महसूस किया गया। इस बार तीव्रता 3.5 रिएक्टर स्केल पर महसूस की गई। स्थानीय लोगों के अनुसार पौने ग्यारह बजे भी झटके महसूस किए गए थे।

आतंकियों ने की सेना के कैंप पर कई राउंड फायरिंग, सर्च ऑपरेशन जारी


इन झटकों से लोगों में भय व्याप्त हो गया।इस महीने की बात करें तो राज्य में बागेश्वर में 10 जनवरी को रात एक बजे के बाद भूंकप आया था, उसकी तीव्रता 2.2 थी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें