भूकंप के तेज झटके से डोली धरती, घरों से बाहर निकले लोग
काठमांडू। मध्य नेपाल में शुक्रवार सुबह 5.5 तीव्रता का भूकंप (Earthquake) आया, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया और कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। यह जानकारी एक स्थानीय अधिकारी ने सिन्हुआ को दी। सहायक मुख्य जिला अधिकारी गणेश…
काठमांडू। मध्य नेपाल में शुक्रवार सुबह 5.5 तीव्रता का भूकंप (Earthquake) आया, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया और कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। यह जानकारी एक स्थानीय अधिकारी ने सिन्हुआ को दी।
सहायक मुख्य जिला अधिकारी गणेश नेपाली ने कहा कि भूकंप स्थानीय समयानुसार 2:51 बजे आया, जिसका केंद्र बागमती प्रांत के सिंधुपालचोक जिला में था, वहीं इसका झटका नेपाल की राजधानी काठमांडू में भी महसूस किया गया।
नेपाली ने सिन्हुआ से कहा कि भूकंप (Earthquake) में एक पुलिस कार्यालय भी क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे जिले के भोटेकोशी ग्रामीण नगर पालिका में भूस्खलन हुआ।
यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) ने शुरुआत में भूकंप का केंद्र, 10.0 किमी की गहराई में 27.83 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 85.97 डिग्री पूर्वी देशांतर पर निर्धारित किया।
नेपाली ने कहा, "बड़े भूकंप (Earthquake) के बावजूद अभी तक बड़े नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है। हम अभी भी रिपोर्ट एकत्रित कर रहे हैं।" उन्होंने कहा कि घबराए हुए लोग अपना घर छोड़कर खुले स्थानों पर एकत्रित हो गए।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा
भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…
दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत
स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…
फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत
मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…
