घाटी में भूकंप के झटके, पाकिस्तान के इस्लामाबाद में भी डोली धरती
जम्मू-कश्मीर में भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए हैं। इसके अलावा पाकिस्तान के इस्लामाबाद में धरती हिली है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई है। दोनों जगहों पर अभी तक किसी जान माल के नुकसान की कोई खबर…
जम्मू-कश्मीर में भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए हैं। इसके अलावा पाकिस्तान के इस्लामाबाद में धरती हिली है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई है। दोनों जगहों पर अभी तक किसी जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। पिछले महीने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कई जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई थी।
इसी महीने करीब 10-12 दिन पहले पाकिस्तान में भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए थे। कराची और बलूचिस्तान के बरखान जिले में धरती हिली थी। करीब 24 घंटे में दो इलाके पूरी तरह से हिल गए थे। भूकंप आने के बाद लोगों को दहशत फैल गई। लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकलने लगे। हालांकि, गनीमत ये रही थी कि भूकंप से किसी जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं थी।
भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भूकंप आना कोई नई बात नहीं है, क्योंकि यह देश भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटों की सीमा पर बसा है। यह इलाका भूकंपीय रूप से काफी सक्रिय माना जाता है। कराची में आए भूकंप की तीव्रता 4.6 थी। इसका केंद्र बलूचिस्तान के उथल से 65 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व में स्थित था। भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी। बरखान में आए भूकंप की तीव्रता 3.9 थी।
थी गुड़ियों से खेलने की उम्र मेरी, पर उसने मुझे…, रेप केस पर फैसला सुनाकर छलके जज के आंसू, दर्दभरी कविता भी सुनाई
ताजिकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4।2 थी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा
भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…
दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत
स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…
फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत
मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…
