24 घण्टे ऑनलाइन

फिर कांपी हरियाणा की धरती, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में एक बार फिर भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए हैं पिछले 12 दिन के बीच सोनीपत में भूकंप के ये झटके तीसरी बार आए हैं। आज सुबह रविवार को सुबह 3 बजकर 57 मिनट पर भूकंप के झटके आए हैं। आज के…

24GhanteOnline
January 5, 2025
2 min read

सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में एक बार फिर भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए हैं पिछले 12 दिन के बीच सोनीपत में भूकंप के ये झटके तीसरी बार आए हैं। आज सुबह रविवार को सुबह 3 बजकर 57 मिनट पर भूकंप के झटके आए हैं। आज के भूकंप के कारण जमीन के अंदर तकरीबन 10 किलोमीटर तक हलचल महसूस की गई है। NCS के मुताबिक, भूकंप के झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.0 रही। फिलहाल, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

इसके पहले 25 और 26 दिसंबर को भी दो बार भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए जा चुके हैं। 25 दिसंबर 2024 को दोपहर 12 बजकर 28 मिनट पर 31 सेकेंड तक आया था। उस समय भूकंप केंद्र सोनीपत का कुंडल गांव रहा था। 26 अक्टूबर 2024 को 9 बजकर 42 मिनट पर 3 सेकंड का आया था, उस समय इसका केंद्र गांव प्रहलादपुर रहा था। आज आए भूकंप का केंद्र सोनीपत रहा है।

पिछले 12 दिनों के भीतर इतनी बार आए भूकंप (Earthquake) के झटकों ने लोगों को डरा दिया है। इसके साथ ही उनके बीच फिर से भूकंप आने की चिंता बनी हुई है। ऐसी स्थिति में लोगों को काफी सतर्क रहने को कहा गया है। ताकि भूकंप आने की स्थिति में वो खुले वाले स्थानों में जाकर किसी भी तरह की अनहोनी से बच सकें।

BJP के पूर्व विधायक के घर पर इनकम टैक्स का छापा, पिता रह चुके सरकार में मंत्री


भू-वैज्ञानिकों ने हरियाणा में बार-बार आ रहे भूकंप के झटकों के पीछे की वजह टैक्टोनिक प्लेटों में संचरण को बताया है। इन प्लेटों के बीच हो रही लगातार गतिविधियां बताई है।

भूकंप को लेकर प्रशासनिक तौर पर भी जागरूकता बढ़ाने पर काम किया जाएगा। साथ ही भूकंप आने की स्थिति में लोग किस तरह से इस स्थिति से निपटें इस पर भी काम किया जाएगा। स्थानीय लोगों को इमरजेंसी के समय खुली जगहों पर जाने और बड़ी-बड़ी इमारतों आदि से दूरी बनाने को कहा गया है, ताकि ऐसी स्थिति से आसानी से निपटा जा सके।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…