भूकंप के तेज झटके से कांपी असम की धरती, घरों से बाहर निकले लोग
पूर्वोत्तर के कई हिस्सों में भूकंप (Earthquake) के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5।8 मापी गई है। भूकंप के डर से लोग अपने घरों को छोड़कर बाहर निकल गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने यह…
पूर्वोत्तर के कई हिस्सों में भूकंप (Earthquake) के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5।8 मापी गई है। भूकंप के डर से लोग अपने घरों को छोड़कर बाहर निकल गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने यह जानकारी दी।
एनसीएस के मुताबिक, भूकंप (Earthquake) रविवार शाम 4 बजकर 41 मिनट पर आया और इसका केंद्र 5 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप के झटकों की वजह से सहमे लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। लोगों में भय का माहौल दिखा।
जानकारी के मुताबिक, असम के उदलगुरी जिले में रविवार शाम को भूकंप (Earthquake) के तेज झटके महसूस किए गए। उदलगुरी जिले के साथ-साथ उसके आस-पास के जिलों में भी धरती हिली है। एनसीएस के मुताबिक भूकंप के झटके असम के साथ-साथ बंगाल और भूटान में भी महसूस किए गए है।
बताया जा रहा है कि भूकंप के दौरान धरती हिलने से लोग सहम गए और घरों को छोड़कर बाहर निकल गए। वैसे भूकंप के झटकों से अभी तक किसी तरह की जनहानि की कोई सूचना नहीं मिली है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
