24 घण्टे ऑनलाइन

इस राज्य की कांपी धरती, लगे इतनी तीव्रता के झटके

केरल के वेल्लारिककुंड पुलिस ने ग्रामीणों के हवाले से बताया कि मालोम, राजपुरम, कोन्नाक्कड़ और आसपास के इलाकों में कुछ सेकेंड तक झटके महसूस किए गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, लोगों ने कहा कि उन्होंने इन इलाकों में…

24GhanteOnline
February 9, 2025
2 min read

केरल के वेल्लारिककुंड पुलिस ने ग्रामीणों के हवाले से बताया कि मालोम, राजपुरम, कोन्नाक्कड़ और आसपास के इलाकों में कुछ सेकेंड तक झटके महसूस किए गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, लोगों ने कहा कि उन्होंने इन इलाकों में भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए और जमीन के नीचे से कुछ अप्राकृतिक आवाजें सुनीं।

पुलिस के अनुसार इन इलाकों में कुछ लोगों ने बताया कि भूकंप के झटके की वजह से उनके फोन टेबल से गिर गए और चारपाई हिल गईं। पुलिस ने बताया कि जिला प्रशासन के अधिकारी जल्द ही विस्तृत जांच के लिए इलाकों का दौरा करेंगे और उसके बाद और जानकारी मिलेगी।

भूकंप (Earthquake) की तीव्रता


इस बीच, यहां की रहने वाली एक महिला ने बताया कि तड़के उसे कंपकंपी जैसा अहसास हुआ और उसके तुरंत बाद उसने एक अजीब सी आवाज सुनी। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 2.5 थी और यह रात करीब 1.30 बजे आया था। केएसडीएमए के एक बयान में कहा गया कि भूकंप का केंद्र अरब सागर में था।

इन इलाकों में लगे झटके


पुलिस के अनुसार, कुछ सेकंड तक चले भूकंप के झटके मालोम, राजापुरम, कोन्नक्कड़ और आस-पास के इलाकों में महसूस किए गए। विल्लारिककुंड पुलिस अधिकारियों के मुताबिक ग्रामीणों ने भूकंप के झटके महसूस किए और जमीन के नीचे से असामान्य आवाजें सुनीं।

इस देश में 7.6 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी


अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जिला प्रशासन के अधिकारी जल्द ही विस्तृत आकलन के लिए प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे।

भूकंप (Earthquake) की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.5


केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2।5 मापी गई और यह रात करीब 1।30 बजे आया। केएसडीएमए की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि भूकंप का केंद्र अरब सागर में था और कासरगोड में भूकंप के झटके किसी घटना के कारण आए होंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…