कोलंबिया में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, 132 की मौत के बाद राष्ट्रीय आपदा घोषित
कोलंबिया में भूकंप (Earthquake) से भारी तबाही हुी है। देश में राष्ट्रीय आपदा घोषित की गई है। अब तक कम से कम 132 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया को सोमवार सुबह 7:34 बजे 7.4 तीव्रता और इसके बाद सुबह 8:18 बजे 4.8 तीव्रता…

कोलंबिया में भूकंप (Earthquake) से भारी तबाही हुी है। देश में राष्ट्रीय आपदा घोषित की गई है। अब तक कम से कम 132 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया को सोमवार सुबह 7:34 बजे 7.4 तीव्रता और इसके बाद सुबह 8:18 बजे 4.8 तीव्रता के भूकंप का सामना करना पड़ा।दोनों बार भूकंप का केंद्र पश्चिमी राज्य चोको का सैन होस डेल पालमार नगरपालिका क्षेत्र रहा। कोलंबियाई भू-वैज्ञानिक सेवा के अनुसार, पहले भूकंप की गहराई 98 किलोमीटर और दूसरे की 88 किलोमीटर रही।
द बोगोटा पोस्ट और एबीसी न्यूज की रिपोर्ट, स्थानीय लोग और बचावकर्मी गिरी हुई इमारतों के मलबे में खोजबीन कर रहे हैं। देश के राष्ट्रपति एबेलार्डो डे ला एस्प्रिएला ने कई शहरों में हुई व्यापक तबाही के बाद राष्ट्रीय आपदा घोषित की है। राष्ट्रपति के अनुसार, इस आपदा में कम से कम 132 लोगों की मौत हो चुकी है और 572 लोग घायल हुए हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में परेरा और कैली शहर शामिल हैं। इन इलाकों में दर्जनों लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।
राष्ट्रपति ने कहा कि भूकंप के झटकों से कम से कम 61 इमारतें ढह गईं और 1,600 से ज्यादा घर क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गए। उन्होंने कहा कि दर्जनों स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक केंद्र और सड़कें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। बताया गया है कि भूकंप के बाद आर्मेनिया, कैली, मनीज़ालेस, परेरा, क्विबडो, बुएनावेन्चुरा और कार्टागो शहरों में सात हवाई अड्डों ने अपनी सेवाएं रोक दीं।
अधिकारियों ने कहा कि राजधानी बोगोटा में किसी इमारत के गिरने की कोई सूचना नहीं है। भूकंप के झटके कोलंबिया, वेनेजुएला, इक्वाडोर और पनामा सहित पड़ोसी देशों में भी महसूस किए गए। यह आपदा 9 अगस्त की देररात 12:57 बजे वेनेजुएला की सांता एना डेल टैचिरा म्युनिसिपैलिटी में आए 3.9 तीव्रता वाले भूकंप के बाद हुई है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा
भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…
दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत
स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…
फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत
मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…
