भारत में लॉन्च हुआ e-Passport, जानें कैसे करें आवेदन
भारत में यात्रा दस्तावेज़ों को आधुनिक और सुरक्षित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए विदेश मंत्रालय ने E-Passport की सुविधा शुरू कर दी है। अप्रैल 2024 में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू हुई यह योजना अब धीरे-धीरे…
भारत में यात्रा दस्तावेज़ों को आधुनिक और सुरक्षित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए विदेश मंत्रालय ने E-Passport की सुविधा शुरू कर दी है। अप्रैल 2024 में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू हुई यह योजना अब धीरे-धीरे देशभर के पासपोर्ट सेवा केंद्रों तक पहुंच रही है। जून 2025 से इसे औपचारिक रूप से पूरे देश में लागू कर दिया गया है।
क्या है E-Passport?
E-Passport दिखने में बिल्कुल पारंपरिक भारतीय पासपोर्ट जैसा ही है, लेकिन इसमें आधुनिक तकनीक जोड़ी गई है। इसके कवर में RFID चिप और ऐन्टेना लगा होता है, जिसमें धारक की बायोमेट्रिक जानकारी जैसे फिंगरप्रिंट और डिजिटल फोटो सुरक्षित रहते हैं। इससे पासपोर्ट की नकली कॉपी बनाना लगभग नामुमकिन हो जाता है। इसके कवर पर Passport शब्द के नीचे एक सुनहरे रंग का निशान बना होता है, जिससे इसे आसानी से पहचाना जा सकता है। सबसे अहम बात, यह पासपोर्ट अंतरराष्ट्रीय ICAO मानकों के अनुरूप है, इसलिए इसे दुनिया भर में मान्यता प्राप्त है।
कहां से मिलेगा?
शुरुआत में यह सुविधा केवल चेन्नई, हैदराबाद, भुवनेश्वर, सूरत, नागपुर, गोवा, जम्मू, शिमला, रायपुर, अमृतसर, जयपुर, रांची और दिल्ली के पासपोर्ट सेवा केंद्रों में उपलब्ध थी। लेकिन अब पासपोर्ट सेवा प्रोग्राम 2।0 के तहत इसे देशभर में लागू कर दिया गया है। हालांकि सभी केंद्रों पर इसकी सुविधा एक साथ उपलब्ध नहीं होगी, लेकिन नागरिक आवेदन कर सकते हैं। जिनके पास अभी वैध सामान्य पासपोर्ट है, उन्हें इसे तुरंत बदलने की ज़रूरत नहीं है।
कौन कर सकता है आवेदन?
E-Passport के लिए पात्रता बिल्कुल सामान्य पासपोर्ट जैसी ही है। कोई भी भारतीय नागरिक आवेदन कर सकता है। ज़रूरी दस्तावेज़ भी वही हैं पहचान पत्र, पते का प्रमाण और जन्म तिथि का सबूत। साथ ही, पासपोर्ट सेवा केंद्र में जाकर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करवाना अनिवार्य होगा।
आवेदन प्रक्रिया
- पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन/लॉगिन करें।
- ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरकर नज़दीकी पासपोर्ट सेवा केंद्र चुनें।
- निर्धारित फीस ऑनलाइन जमा करें और अपॉइंटमेंट बुक करें।
- तय तारीख पर ज़रूरी दस्तावेज़ों के साथ केंद्र पर पहुंचे।
- वहां वेरिफिकेशन और बायोमेट्रिक कैप्चर के बाद E-Passport जारी कर दिया जाएगा।
क्या होंगे फायदे?
सरकार के अनुसार, E-Passport से यात्रियों को कई लाभ होंगे।
सुरक्षा: चिप में मौजूद डेटा बदलना या नकली बनाना बेहद मुश्किल होगा।
तेज़ चेकिंग: एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन प्रक्रिया तेज़ होगी, खासकर उन देशों में जहां ऑटोमेटेड ई-गेट्स हैं।
अंतरराष्ट्रीय मान्यता: भारत का पासपोर्ट वैश्विक मानकों के अनुरूप हो जाएगा।
पहचान सुरक्षा: इलेक्ट्रॉनिक और बायोमेट्रिक फीचर्स मिलकर नागरिकों को पहचान चोरी से बचाएंगे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
