Dussehra: रावण वध से पहले श्रीराम ने एक आंख का किया था दान
विजयादशमी (Dussehra) का पर्व हिंदुओं के विशेष त्यौहारों में से एक है। इस दिन को भगवान राम की जीत और दुष्ट रावण के वध की खुशी में मनाया जाता है। बुराई पर अच्छाई की जीत और असत्य पर सत्य की जीत के इस महापर्व पर रावण दहन के…
विजयादशमी (Dussehra) का पर्व हिंदुओं के विशेष त्यौहारों में से एक है। इस दिन को भगवान राम की जीत और दुष्ट रावण के वध की खुशी में मनाया जाता है। बुराई पर अच्छाई की जीत और असत्य पर सत्य की जीत के इस महापर्व पर रावण दहन के साथ ही कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों को भी जलाया जाता है।
धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान राम ने लंकापति रावण को मारकर लंका पर विजय हासिल की थी। ये बात तो सभी जानते हैं लेकिन कुछ ही लोग यह जानते हैं कि भगवान राम ने रावण वध से पहले अपनी एक आंख का दान किया था। पौराणिक कथा के अनुसार आखिर भगवान श्रीराम को ऐसा क्यों करना पड़ा था जानें इसके बारे में…
पूरे देश में दशहरे का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। भगवान राम ने इसी दिन धरती को रावण जैसे दुष्ट से मुक्त कराया था। रावण वध के साथ ही यह धरा पापमुक्त हो गई थी। रावण वध के लिए भगवान श्रीराम को अपना एक नेत्र दान करना पड़ा था, इसके बाद ही उन्हें लंका पर विजय प्राप्त करने का आशीर्वाद मिल सका था।
पौराणिक कथा के अनुसार भगवान राम ने रावण पर विजय हासिल करने के लिए मां दुर्गा का पूजन कर शक्ति का आह्वान किया था। उस वक्त मां दुर्गा ने श्रीराम की परीक्षा लेने के उद्देश्य से पूजा में रखे कमल के फूलों में से एक फूल को गायब कर दिया था।
जब भगवान राम ने देखा कि पूजा में रखे गए कमल के फूलों में से एक फूल कम है तो उन्होंने मां दुर्गा को अपने एक नेत्र को अर्पण करने का निश्चय किया। बता दें कि भगवान राम के नयनों को कमल के समान कहा जाता है। इसी वजह से भगवान ने अपने एक नेत्र को अर्पण करने का निर्णय लिया था। जैसे ही भगवान अपना नेत्र निकालने लगे उसी वक्त देवी मां प्रकट हुई और प्रसन्न होकर उन्हें विजय का आशीर्वाद दिया।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
