24 घण्टे ऑनलाइन

'La Nina' का कहर! कई राज्यों में 10 डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान; IMD का अलर्ट जारी

उत्तर और मध्य भारत के राज्यों में पारा तेजी से गिरने लगा है। मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि La Nina प्रभाव के चलते देश के कई राज्यों में तापमान (Tempreature) में जबरदस्त गिरावट देखने को मिलेगी। आने वाले दिनों…

24GhanteOnline
November 10, 2025
2 min read

उत्तर और मध्य भारत के राज्यों में पारा तेजी से गिरने लगा है। मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि La Nina प्रभाव के चलते देश के कई राज्यों में तापमान (Tempreature) में जबरदस्त गिरावट देखने को मिलेगी। आने वाले दिनों में बारिश, बर्फबारी और ठंडी हवाएं चलने की संभावना है। जिससे कई राज्यों में रात के तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

मौसम विशेषज्ञों की मानें तो इस बार La Nina प्रभाव के कारण भारत में ज्यादा ठंड पड़ सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद ठंडी हवाएं मैदानी क्षेत्रों की ओर बढ़ रही हैं, जिससे रात के समय तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

इस समय ठंड का सबसे ज्यादा असर राजस्थान में दिखने को मिल रहा है। प्रदेश के 12 जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया। सीकर में 7 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा जिला रहा।

अलवर, झुंझुनू, उदयपुर ने सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज की गयी है। इसके अलावा, मध्य-प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार में भी पारा तेजी से गिरने लगा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।