24 घण्टे ऑनलाइन

मेरी नहीं, सरकार और योगी जी की अर्थी निकालो... विवादित बयान के बाद CMS सस्पेंड

सुल्तानपुर । जिले के वीर सिंहपुर अस्पताल में तैनात चीफ मेडिकल सुपरिंटेंडेंट (सीएमएस) डॉ भास्कर प्रसाद (Dr. Bhaskar Prasad) को उत्तर प्रदेश सरकार ने निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई अमर्यादित बयान देने और एक वायरल वीडियो…

24GhanteOnline
October 27, 2025
2 min read
मेरी नहीं, सरकार और योगी जी की अर्थी निकालो... विवादित बयान के बाद CMS सस्पेंड

सुल्तानपुर । जिले के वीर सिंहपुर अस्पताल में तैनात चीफ मेडिकल सुपरिंटेंडेंट (सीएमएस) डॉ भास्कर प्रसाद (Dr. Bhaskar Prasad) को उत्तर प्रदेश सरकार ने निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई अमर्यादित बयान देने और एक वायरल वीडियो के आधार पर की गई है। निलंबन के साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश जारी किए गए हैं।

सीएमएस (Dr. Bhaskar Prasad) पर अनुचित टिप्पणियां करने का आरोप है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके साथ ही बाहर से दवाइयां लिखने और अस्पताल प्रबंधन में लापरवाही के आरोप भी लगे हैं।

शासन ने लखनऊ के सिविल अस्पताल के निदेशक को जांच का जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही निलंबित सीएमएस को अयोध्या के अपर निदेशक चिकित्सा कार्यालय से संबद्ध किया गया है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा।

दरअसल आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता वंशराज दुबे के नेतृत्व में बिरसिंहपुर अस्पताल में तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन शुरू हुआ तो सीएमएस डॉ. भास्कर ने प्रदर्शन समाप्त कराने का प्रयास किया था। इसी बातचीत के दौरान प्रदेश प्रवक्ता ने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो सीएमएस और सीएमओ की अर्थी निकाली जाएगी। इस पर सीएमएस ने जवाब दिया मेरी और सीएमओ की अर्थी क्यों निकालोगे, सरकार और योगी की निकालो। सीएमएस के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें