24 घण्टे ऑनलाइन

जेपी सेंटर बना ‘नो एंट्री ज़ोन’ - अखिलेश यादव को रोकने में जुटा प्रशासन!

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी में जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पिछले साल हुए हंगामे को देखते हुए इस साल जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है। अखिलेश यादव को JPNIC जाने से रोकने…

24GhanteOnline
October 11, 2025
2 min read

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी में जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पिछले साल हुए हंगामे को देखते हुए इस साल जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है। अखिलेश यादव को JPNIC जाने से रोकने के लिये डबल लेयर बैरिकेडिंग की गई है। इसके साथ ही JPNIC पहुंचने वाले रास्तों को भी बंद कर दिया गया है।

हालांकि अखिलेश यादव की तरफ से जेपी NIC पर माल्यार्पण की कोई घोषणा नहीं की गई है। साल 2023 में जेपी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिये अखिलेश यादव गेट फांदकर अंदर घुस गए थे। इसके अलावा पिछले साल 2024 में अखिलेश ने अपने आवास पर ही जेपी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया था।

समाजवादी पार्टी के मुताबिक इस साल भी पार्टी मुख्यालय में ही माल्यार्पण का कार्यक्रम होगा। फिलहाल JPNIC जाने की कोई योजना नहीं है। साल 2023 में अखिलेश यादव ने जिस गेट को फांदा था। वहां अब दीवार खड़ी कर दी गई है और टिन शेड का घेरा भी फिक्स किया गया है। इसके साथ में पुलिस बल की तैनाती भी की गई है। इतना सब केवल JPNIC में एंट्री रोकने के लिए किया गया है।

दो सालों से देखने को मिल रहा हंगामा


लखनऊ में पिछले दो सालों से जयप्रकाश नारायण की जयंती पर अखिलेश के JPNIC जाने और पुलिस की तरफ से उन्हें रोकने को लेकर जमकर हंगामा देखने को मिला है। इसको लेकर सपा प्रमुख ने कहा था कि अगर बीजेपी इसे बेचना चाहती है, तो समाजवादी पार्टी इसे खरीद लेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।