24 घण्टे ऑनलाइन

इस टेस्टी डिश के लिए न करें और इंतजार, हेल्थ के लिए भी है बेस्ट ऑप्शन

साउथ इंडियन फूड डिश डोसा (Dosa) अब काफी प्रसिद्ध हो चुका है। यह लगभग सभी घरों में बनाया जाने लगा है। इसकी कई वैरायटी होती हैं। इनमें से ही एक है स्प्राउट्स डोसा (Sprouts Dosa) । इसे नाश्ते या फिर दिन में हल्की भूख लगने…

24GhanteOnline
September 15, 2025
2 min read

साउथ इंडियन फूड डिश डोसा (Dosa) अब काफी प्रसिद्ध हो चुका है। यह लगभग सभी घरों में बनाया जाने लगा है। इसकी कई वैरायटी होती हैं। इनमें से ही एक है स्प्राउट्स डोसा (Sprouts Dosa) । इसे नाश्ते या फिर दिन में हल्की भूख लगने पर स्नैक्स के तौर पर खा सकते हैं। यह बनाना काफी आसान है और कम वक्त में ही तैयार हो जाता है। यह टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी होता है। आप अगर हेल्दी डाइट को लेकर चिंता में रहते हैं तो यह शानदार विकल्प है। इसे घर में छोटे और बड़े सब सदस्य पसंद करेंगे। हर कोई इसे चाव से खाता है और यह पोषण में भी कोई कमी नहीं रखता।

स्प्राउट्स डोसा (Sprouts Dosa) बनाने की सामग्री


मूंग बीन्स – 1 कप
अदरक – 1 इंच टुकड़ा
हरी मिर्च – 2-3
हरा धनिया – 1 गुच्छा
जीरा – 1 टी स्पून
तेल – जरूरत के मुताबिक
नमक – स्वादानुसार

स्प्राउट्स डोसा (Sprouts Dosa) बनाने की विधि


- सबसे पहले एक कप मूंग बीन्स को लें और उन्हें साफ करने के बाद रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दें।
- इसके बाद अंकुरित होने के लिए कपड़े में बांध दें। चाहें तो बाजार की अंकुरित मूंग का भी प्रयोग कर सकते हैं।
- अब अंकुरित मूंग को मिक्सर जार में डालें। इसमें हरा धनिया, अदरक, हरी मिर्च, जीरा और आधा कप पानी डालकर इसे पीसकर स्मूद पेस्ट तैयार कर लें।
- इसके बाद पेस्ट को एक बड़ी मिक्सिंग बाउल में निकाल लें।
- इसी तरह एक-एक करते हुए सारे डोसा बैटर से स्प्राउट्स डोसे (Sprouts Dosa) तैयार कर लें।
- स्प्राउट्स डोसे (Sprouts Dosa) बनकर तैयार हैं। इसे नारियल चटनी या सांभर के साथ सर्व कर सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।