24 घण्टे ऑनलाइन

मुसीबत खड़ी कर सकता है AI! गलती से भी न लें ये 4 सलाह

AI के आने से भले ही अब बहुत से काम आसान हो गए हैं, लेकिन Artificial Intelligence पर आंख बंद कर भरोसा करना मुसीबत में भी डाल सकता है. मन में कोई भी सवाल आता है तो हम एआई से उस सवाल का जवाब पूछने लगते हैं लेकिन यहां सोचने…

24GhanteOnline
December 25, 2025
2 min read

AI के आने से भले ही अब बहुत से काम आसान हो गए हैं, लेकिन Artificial Intelligence पर आंख बंद कर भरोसा करना मुसीबत में भी डाल सकता है. मन में कोई भी सवाल आता है तो हम एआई से उस सवाल का जवाब पूछने लगते हैं लेकिन यहां सोचने वाली बात यह है कि क्या एआई हमारे सवालों का सही जवाब देता है…? हम आज आपको कुछ ऐसे सवाल बताएंगे जिन्हें किसी भी AI चैटबॉट से पूछने से बचना चाहिए, नहीं तो मुश्किल खड़ी हो सकती है.

कुल मिलाकर हम आपको बताएंगे कि आप किस काम के लिए एआई का इस्तेमाल कर सकते हैं और किस काम के लिए AI का इस्तेमाल करने से आपको बचना चाहिए.

न लें ये 4 सलाह


निजी जानकारी न करें शेयर:

कोई भी ट्रेंड आते ही AI पर आप लोग जो फोटो अपलोड करने की गलती कर बैठते हैं, उसे करना बंद कर दें. इसके पीछे कारण ये है कि कोई नहीं जानता कि एक बार एआई के जरिए कंपनी के सर्वर पर अपलोड हुई आपकी फोटो का बाद में किस तरह से इस्तेमाल किया जाएगा?

निवेश की सलाह न लें:

AI से इस बात की सलाह लेने से बचें कि मैं कहां और किस शेयर में पैसा लगाउं? या फिर मैं कहां-कहां पैसा लगा सकता है, हो सकता है कि एआई आपको सलाह तो दे दे लेकिन इस सलाह से आपका नुकसान भी हो सकता है, इसलिए खुद रिसर्च करें.

सेहत से जुड़ी सलाह:

AI डॉक्टर नहीं है, सेहत से जुड़ी कोई भी परेशानी है तो एआई के बजाय डॉक्टर से बात करें. मान लीजिए कि एआई आपको सलाह दे भी देता है लेकिन वो सलाह सही और गलत, दोनों में से कुछ भी हो सकती है. मान लीजिए कि अगर एआई ने कोई दवा बताई और वो दवा अगर आपको नुकसान कर गई तो…? सोचिए.

कानूनी सलाह:

किसी कानूनी परेशानी से जूझ रहे हैं तो वकील से संपर्क करें न कि एआई से… इस मामले में पैसे बचाना भारी पड़ सकता है. वकील को अपनी परेशानी बताए जिससे कि आपकी परेशानी का हल निकल सके.

किस काम के लिए ले सकते हैं मदद?


. ट्रेवल प्लान बनाने
. पढ़ाई में मदद के लिए
. किसी शहर की जानकारी के लिए
. स्किल्स सुधारने के लिए

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।