24 घण्टे ऑनलाइन

सर्दियों में EV चार्ज करते वक्त न करें ये गलती, वरना घट जाएगी बैटरी की लाइफ़!

सर्दियों का मौसम इलेक्ट्रिक वाहनों (Electric Car) के लिए चुनौती लेकर आता है. तापमान गिरत ही ईवी की बैटरी पर असर पड़ना स्वाभाविक है. कई बार ड्राइवर बिना जानकारी के ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनसे बैटरी की क्षमता और लाइफ…

24GhanteOnline
December 4, 2025
2 min read

सर्दियों का मौसम इलेक्ट्रिक वाहनों (Electric Car) के लिए चुनौती लेकर आता है. तापमान गिरत ही ईवी की बैटरी पर असर पड़ना स्वाभाविक है. कई बार ड्राइवर बिना जानकारी के ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनसे बैटरी की क्षमता और लाइफ दोनों ही कम होने लगती हैं. अगर आप भी ईवी चलाते हैं, तो ठंड में चार्जिंग के दौरान इन बातों का जरूर ध्यान में रखें, क्योंकि गलत चार्जिंग आदतें आपको लंबे समय में बड़ा नुकसान कर सकती हैं.

ठंडी बैटरी को तुरंत चार्ज पर न लगाएं


कड़ाके की ठंड में बैटरी का तापमान काफी नीचे चला जाता है. अगर आप ऐसी स्थिति में तुरंत फास्ट चार्जिंग शुरू कर देते हैं, तो बैटरी पर अनावश्यक स्ट्रेस पड़ता है. बेहतर है कि कार (Electric Car) स्टार्ट कर थोड़ी देर चलाएं या फिर बैटरी को प्री-हीट मोड पर ले जाएं. इससे तापमान नॉर्मल होते ही चार्जिंग ज्यादा सेफ और प्रभावित होती है.

फास्ट चार्जिंग का ज्यादा इस्तेमाल न करें


सर्दियों में लोग बैटरी जल्दी गिरने के कारण फास्ट चार्जर का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ये बैटरी की हेल्थ पर बुरा असर डालता है. कोशिश करें कि रेगुलर AC चार्जर का इस्तेमाल करें. फास्ट चार्जिंग केवल आवश्यकता के समय ही करें.

गाड़ी को रातभर 100% पर चार्ज न छोड़ें


ईवी बैटरियां लंबे समय तक फुल चार्ज स्टेट में रहने से जल्दी खराब होती हैं. ठंड में ये समस्या और बढ़ जाती है. इसलिए बैटरी को 80 से 90 प्रतिशत तक ही चार्ज रखना बेहतर होता है. कई कंपनियां भी यही सलाह देती हैं कि बैटरी की लाइफ लंबी रखने के लिए पूरी चार्जिंग से बचें.

कम चार्ज पर वाहन पार्क न करें


बहुत से लोग ठंड में कम बैटरी लेवल पर कार पार्क कर देते हैं, जो गलत है. बैटरी तापमान कम होने पर तेजी से डिस्चार्ज होती है. अगर SOC (State of Charge) बहुत नीचे चला जाए तो बैटरी को नुकसान हो सकता है. हमेशा 4060% चार्ज लेवल पर ही कार को रातभर पार्क करें.

चार्जिंग के समय हीटिंग सिस्टम चालू न रखें


चार्जिंग के दौरान केबिन हीटर का उपयोग बैटरी पर अतिरिक्त लोड डालता है और चार्जिंग की गति भी धीमी कर देता है. बेहतर होगा कि आप पहले केबिन को प्री-हीट करें और फिर गाड़ी को चार्ज पर लगाएं.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…