ठंड में कार के साथ न करें ये गलती, महंगा पड़ सकता है
सर्दियां आते ही कार (Car) चलाने वाले वो लोग सबसे ज्यादा परेशान होते हैं जो गाड़ी की सही ढंग से देखभाल नहीं करते हैं. अगर आप भी ठंड के मौसम में गाड़ी में होने वाली परेशानी से खुद को बचाना चाहते हैं तो इसका एक सबसे आसान…
सर्दियां आते ही कार (Car) चलाने वाले वो लोग सबसे ज्यादा परेशान होते हैं जो गाड़ी की सही ढंग से देखभाल नहीं करते हैं. अगर आप भी ठंड के मौसम में गाड़ी में होने वाली परेशानी से खुद को बचाना चाहते हैं तो इसका एक सबसे आसान तरीका है और वो है Car Cover. गाड़ी का कवर भले ही आपको मामूली सा लगता होगा लेकिन ये बड़े ही काम की चीज है, आज हम आपको बताएंगे कि किस तरह से गाड़ी का कवर आपकी कार को सुरक्षित रखने में मदद कर सकता है?
पेंट को डैमेज से ऐसे बचाता है कवर
ठंड के मौसम में रात के समय जब टेंपरेचर गिरने लगता है तो कार (Car) की बॉडी पर नमी की वजह से फ्रॉस्ट की परत जमने लगती है और यही फ्रॉस्ट धीरे-धीरे गाड़ी के पेंट की लेयर को कमजोर करने का काम करती है. पेंट की लेयर के कमजोर पड़ने की वजह से समय के साथ गाड़ी का कलर भी फेंड होना शुरू हो जाता है.
कार (Car) पर डाला कवर फ्रॉस्ट को कार की बॉडी तक पहुंचने से रोकने का काम करता है जिससे गाड़ी के पेंट की लाइफ लंबी होती है और आप हजारों के मोटे खर्च से बच जाते हैं.
कवर करता है कोहरे, धूल और बर्फ से ‘रक्षा’
सर्दियों के मौसम में अगर आपकी भी गाड़ी बाहर खड़ी रहती है तो इससे कार (Car) पर कोहरे और बर्फ की परत जमने लगती है. इस परत के कारण ग्लास पर स्क्रैच पड़ने लगता है और धूल के साथ मिलकर ये एक रफ सतह तैयार करती है, इस वजह से गाड़ी की फिनिशिंग खराब होने लगती है. लेकिन अगर आप गाड़ी पर कवर लगाकर रखते हैं तो इस लेयर को खराब होने से बचा सकते हैं, वरना एक बार अगर फिनिशिंग खराब हुई तो आप समझ सकते हैं कि ठीक करवाने में मोटा खर्चा आ सकता है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
