24 घण्टे ऑनलाइन

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

आजकल ज्यादातर घरों में मनी प्लांट (Money Plant) देखने को मिल जाता है क्योंकि ऐसी मान्यता है कि घर पर मनी प्लांट का पौधा धन को आकर्षित करता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मनी प्लांट होने से पैसों की समस्या नहीं…

24GhanteOnline
May 3, 2026
2 min read

आजकल ज्यादातर घरों में मनी प्लांट (Money Plant) देखने को मिल जाता है क्योंकि ऐसी मान्यता है कि घर पर मनी प्लांट का पौधा धन को आकर्षित करता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मनी प्लांट होने से पैसों की समस्या नहीं होती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। हालांकि, मनी प्लांट (Money Plant) के घर पर होने के बाद कुछ लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पाता है। इसका कारण है मनी प्लांट से जुड़ी छोटी-छोटी गलतियां।

वास्तु की मानें तो अगर मनी प्लांट सही दिशा में नहीं लगा है, तो फायदे की जगह नुकसान उठाना पड़ सकता है, क्योंकि इसका सही दिशा में होना बहुत जरूरी है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आपको मनी प्लांट से जुड़ी कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए।

घर में लगाएं मनी प्लांट (Money Plant) 


अगर आपके घर में कच्ची जमीन नहीं है, तो मनी प्लांट का पौधा जरूर होना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि पूरी तरह पक्के घरों में शुक्र स्थापित नहीं हो पाते हैं, इसलिए घर में शुक्र ग्रह को स्थापित करने के लिए मनी प्लांट जरूर लगाना चाहिए।

इस दिशा में न लगाएं मनी प्लांट (Money Plant) 


वास्तु के अनुसार, घर में मनी प्लांट को कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण में नहीं लगाना चाहिए। मान्यता है कि इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से फायदा कम और नुकसान ज्यादा होता है। उत्तर-पूर्व दिशा के स्वामी गुरु बृहस्पति देव हैं, इसलिए इस दिशा में मनी प्लांट होने से कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

घर में न लगाएं ऐसा मनी प्लांट (Money Plant) 


घर में मनी प्लांट हमेशा खरीदकर ही लगाना चाहिए। कभी भी दूसरों के घर से लाकर मनी प्लांट को घर में नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करना अच्छा नहीं माना जाता और इससे आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। साथ ही, अपने घर का मनी प्लांट किसी और को नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से घर की बरकत चली जाती।

इस बात का रखें ध्यान


अगर आप अपने घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगा रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर मनी प्लांट की पत्तियां सूख रही हों तो उन्हें तुरंत हटा दें। वहीं, मनी प्लांट की पत्तियां जमीन को भी छूनी चाहिए। मनी प्लांट की पत्तियां जमीन से स्पर्श होने से सुख-समृद्धि में रुकावट आती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।