गुरु पूर्णिमा के दिन न करें ये गलतियां, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज
इस साल बृहस्पतिवार के दिन गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) का व्रत रखा जाएगा। ये व्रत गुरु व माता लक्ष्मी को समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन पूरे विधि-विधान के साथ लक्ष्मी माता और चंद्र देव की पूजा का विधान…
इस साल बृहस्पतिवार के दिन गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) का व्रत रखा जाएगा। ये व्रत गुरु व माता लक्ष्मी को समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन पूरे विधि-विधान के साथ लक्ष्मी माता और चंद्र देव की पूजा का विधान है। आषाढ़ मास की पूर्णिमा को धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) पर पूरे विधि-विधान से मां लक्ष्मी और श्री हरि विष्णु की उपासना करने से आर्थिक मुश्किल से राहत मिलती है। वहीं, गुरु पूर्णिमा पर की गई कुछ गलतियां मां लक्ष्मी की नाराजगी का कारण भी बन सकती हैं। आइए जानते हैं गूर पूर्णिमा (Guru Purnima) के दिन क्या नहीं करना चाहिए-
पूजा के समय न करें ये गलतियां
दूध-चांदी दान: गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) के दिन दूध और चांदी का दान करने से बचना चाहिए। मान्यता है कि गुरु पूर्णिमा पर दूध और चांदी का दान करने से चंद्र दोष लग सकता है और आर्थिक स्थिति भी प्रभावित हो सकती है।
कटे-फटे कपड़े: गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) के दिन फटे-पुराने या काले रंग के कपड़े नहीं पहनना चाहिए। पूर्णिमा की तिथि देवी लक्ष्मी को समर्पित है। इसलिए इस दिन कटे-फटे या काले रंग के कपड़े पहनना शुभ नहीं माना जाता है। मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए आपको गुलाबी रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
घर में अंधेरा: गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) के दिन घर में अंधेरा नहीं होना चाहिए। ऐसा कहते हैं कि घर में अंधेरा होने से मां लक्ष्मी निवास नहीं करती हैं। इसलिए ध्यान रखें कि गुरु पूर्णिमा के दिन घर के किसी भी कोने में अंधेरा न रहे।
तामसिक भोजन: गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) के दिन मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए तामसिक भोजन का सेवन न करें। हर दिन मांस-मदिरा का सेवन करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
