24 घण्टे ऑनलाइन

वैक्सिंग करवाने के बाद भूलकर भी ना करें ये गलतियां, काली पड़ सकती है त्वचा

अनचाहे बालों से निजात पाने के लिए लोग अकसर त्वचा को वैक्स (Waxing) करवाते हैं। स्किन को वैक्स करवाने से बाहरी त्वचा साफ और खूबसूरत नजर आने लगती है। त्वचा की खूबसूरती को निखारने के लिए वैक्सिंग एक आसान और अच्छा उपाय है।…

24GhanteOnline
August 16, 2026
2 min read
वैक्सिंग करवाने के बाद भूलकर भी ना करें ये गलतियां, काली पड़ सकती है त्वचा

अनचाहे बालों से निजात पाने के लिए लोग अकसर त्वचा को वैक्स (Waxing) करवाते हैं। स्किन को वैक्स करवाने से बाहरी त्वचा साफ और खूबसूरत नजर आने लगती है। त्वचा की खूबसूरती को निखारने के लिए वैक्सिंग एक आसान और अच्छा उपाय है। हालांकि कई बार वैक्सिंग करवाने के बाद होने वाली स्किन एलर्जी की वजह से कुछ लोग त्वचा पर खुजली, दाने, रैशेज जैसी परेशानियों की शिकायत करते हैं। अगर आपको भी वैक्सिंग (Waxing)  करवाने के बाद इस तरह की कोई परेशानी होती है तो ये वैक्सिंग मिस्टेक गलती से भी ना करें। आइए जानते हैं वैक्सिंग करवाने के बाद व्यक्ति को क्या गलतियां करने से बचना चाहिए।

गर्म पानी से नहाना-


वैक्सिंग (Waxing)  करवाने के बाद कभी भी गर्म या गुनगुने पानी से नहीं नहाना चाहिए। ऐसा करने से आपकी त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है, जिससे वो काली पड़ सकती है। स्किन को वैक्स करवाने के बाद हमेशा ठंडे पानी से नहाएं।

धूप में ना निकलें-


कई बार लड़कियां वैक्सिंग (Waxing) करवाने के तुरंत बाद शॉपिंग करने बाहर धूप में निकल पड़ती हैं। लेकिन ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए। वैक्सिंग के बाद धूप में घूमने से बचना चाहिए। त्वचा पर सूरज की रोशनी सीधी पड़ने से स्किन काली हो सकती है। अगर बाहर जाना जरूरी है तो त्वचा पर पहले कोई अच्छा सनस्क्रीन लगा लें।

मॉइश्चराइजर यूज ना करना-


वैक्सिंग (Waxing) करवाते समय त्वचा पर पाउडर लगाया जाता है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि वैक्सिंग करवाने के लिए जितना जरूरी पाउडर होता है उतना ही उसे करवाने के बाद त्वचा पर मॉइश्चराइजर लगाना भी होता है।

एलोवेरा-


कई लोगों को वैक्सिंग (Waxing) करवाने के बाद त्वचा पर जलन और खुजली महसूस होने लगती है, अगर आपका हाल भी ऐसा है तो त्वचा को खुजलाकर रैशेज पहुंचाने की जगह एलोवेरा का इस्तेमाल करें। एलोवेरा त्वचा की जलन शांत करके उसे ठंडक पहुंचाने का काम करता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।