24 घण्टे ऑनलाइन

शाम के समय ये काम करने से मां लक्ष्मी हो जाती है कुपित

वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ कामों को शाम (v) के समय करना ठीक नही माना जाता है। घर की एनर्जी घर में रखी चीजों से भी प्रभावित होती है। कुछ काम ऐसे भी हैं, जिन्हें गलत वक्त पर करने से घर के अंदर की नेगेटिव एनर्जी काफी…

24GhanteOnline
October 11, 2025
2 min read

वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ कामों को शाम (v) के समय करना ठीक नही माना जाता है। घर की एनर्जी घर में रखी चीजों से भी प्रभावित होती है। कुछ काम ऐसे भी हैं, जिन्हें गलत वक्त पर करने से घर के अंदर की नेगेटिव एनर्जी काफी ज्यादा बढ़ जाती है। इसलिए अपने घर की पॉजिटिव एनर्जी बढ़ाने और हंसी-खुशी का माहौल बनाए रखने के लिए शाम के वक्त कुछ कामों को करने से बचें।

1- तुलसी की पत्तियां तोड़ना- तुलसी माता को मां लक्ष्मी का ही रूप माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि शाम (Sunset) के समय तुलसी जी को स्पर्श करने या पत्तियां तोड़ने से घर में दरिद्रता आ जाती है। इसलिए मां लक्ष्मी की कृपा बनाए रखने के लिए शाम के समय न तो तुलसी जी को जल चढ़ाएं और न ही उन्हें स्पर्श करें।

2- अंधेरा- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा माना जाता है कि शाम (Sunset) के समय देवी-देवता भ्रमण पर निकलते हैं। ध्यान रखें की सूर्यास्त के बाद घर के किसी भी कोने में अंधेरा न रहे। शाम के वक्त अंधेरा रहने से घर की सुख समृद्धि पर बुरा असर पड़ता है।

3- कलह-क्लेश- ज्यादातर लोग शाम (Sunset) के समय भजन-कीर्तन, पूजा-पाठ करते हैं। हिंदू धर्म में भी पांच पहर पूजा का विधान है। ऐसे में शाम के समय कलह-क्लेश करने से बचना चाहिए। इससे घर की नेगेटिविटी काफी बढ़ जाती है।

4- पैसे उधार देना- वास्तु विद्या के अनुसार शाम (Sunset) के दौरान पैसों का लेन-देन करना अच्छा नहीं होता है। खासतौर पर इस समय किसी को छोटी से छोटी रकम भी उधर नहीं देनी चाहिए और न ही किसी से उधार लेना चाहिए। माना जाता है कि सूर्यास्त होने के बाद लिया गया कर्ज कभी अदा नहीं होता है।

5. झाडू लगाना- सूर्यास्त (Sunset) के बाद कभी भी घर या आस-पास के एरिया में झाड़ू नहीं लगना चाहिए। माना जाता है की शाम के समय झाडू लगाने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और धन की हानि हो सकती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…