24 घण्टे ऑनलाइन

भोलेनाथ की मिलेंगी कृपा, करें इन चीजों का दान

आज सोमवार (Monday) का दिन हैं जिसे सनातन धर्म में भगवान शिव (Lord Shiva) और चंद्र देव को समर्पित माना गया हैं। भगवान शिव के मस्तिष्क पर चंद्रमा विराजमान हैं। इन दिनों की कृपा कपाने के लिए सोमवार के दिन दान-पुण्य किया…

24GhanteOnline
June 1, 2025
3 min read

आज सोमवार (Monday) का दिन हैं जिसे सनातन धर्म में भगवान शिव (Lord Shiva) और चंद्र देव को समर्पित माना गया हैं। भगवान शिव के मस्तिष्क पर चंद्रमा विराजमान हैं। इन दिनों की कृपा कपाने के लिए सोमवार के दिन दान-पुण्य किया जाए तो बेहतर रहता हैं। शास्‍त्रों और पुराणों में भी बताया गया हैं कि दान-पुण्‍य करके न सिर्फ अपने इस जन्‍म के अच्‍छे कर्मों का पुण्‍य प्राप्‍त करते हैं बल्कि परलोक में भी अपने लिए बेहतर स्‍थान प्राप्‍त करते हैं। ऐसे में नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए सोमवार के दिन सफेद वस्तुओं का दान करना भी लाभकारी होता है। आज हम आपको बताने जा रहे है कि सोमवार के दिन आपको किन चीजों का दान करना चाहिए।

दूध का करें दान

सोमवार के दिन दूध का दान करना मंगलकारी माना जाता है। क्योंकि शास्त्रों के अनुसार भगवान शिव को दूध प्रिय होता है। इसलिए सोमवार को कई लोग दूध से भोलेनाथ का अभिषेक भी करते हैं। इसलिए इस दिन गरीबों में दूध बांटना या दूध का दान करना आपके लिए शुभ फलदायी साबित हो सकता है।

सफेद वस्त्रों का करें दान

सोमवार के दिन सफेद रंग के कपड़ों के दान का भी अपना विशेष महत्व होता हैं। मान्यता है कि इस दिन श्वेत वस्त्र किसी गरीब या ब्राह्मण को दान में देने से आरोग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही सुख- समृद्धि आती है। चंद्र ग्रह की कृपा प्राप्त होती है।

शिव मंदिर में चढ़ावा

सोमवार के दिन भोलेनाथ (Lord Shiva) भक्तों की प्रार्थना जल्दी सुनते हैं। इसलिए उन्हें प्रसन्न करने के लिए आपको इस दिन शिव मंदिर में कुछ ना कुछ सामान अवश्य दान करना चाहिए। ये मंदिर की कोई सामग्री हो सकती हैं, पैसो भी हो सकते हैं या फिर प्रसादी भी चढ़ाई जा सकती हैं। ऐसा करने से आपका दुर्भाग्य ख़त्म होने लगता हैं। आपको हर सोमवार शिव मंदिर दर्शन के लिए भी जाना चाहिए। ज्यादा कुछ नहीं तो वहां की दान पेटी में आप अपनी स्वेच्छानुसार कुछ ना कुछ पैसे तो दान कर ही सकते हैं।

बच्चे को दें उपहार

सोमवार के दिन किसी बच्चे को कोई उपहार देना भी लाभकारी होता हैं। इससे आपके पारिवारिक जीवन में सुख और शान्ति बनी रहती हैं। आप सिर्फ अपने बच्चों को ही नहीं बल्कि किसी गरीब बच्चों को भी गिफ्ट दे सकते हैं। इससे होने वाले लाभ के अतिरिक्त आपको उनकी प्यारी मुस्कान भी देखने को मिलेगी। इन गरीब बच्चों को पैसा, खाना, खिलौने जैसी चीजें उपहार स्वरुप दी जा सकती हैं।

चांदी भी कर सकते हैं दान

सोमवार के दिन आप कुछ चांदी भी दान कर सकते हैं। वैसे चांंदी काफी महंगी आती है। लेकिन आप अपने बजट के अनुसार चांदी दान में दे सकते हैं। दरअसल चांदी पर चंद्र ग्रह का आधिपत्य माना जाता है। इसलिए चांदी दान में देने से चंद्र ग्रह की कृपा प्राप्त होती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…