लोहड़ी के दिन जरूर करें इन चीजों का दान, घर में आएगी बरकत
नए साल की शुरुआत के बाद सबसे पहला त्यौहार लोहड़ी (Lohri) का मनाया जाता है। इस त्योहार को पंजाबी समुदाय प्रमुखता से मनाता है। पंजाब में लोहड़ी की खूब धूम देखने को मिलती है। लोहड़ी अच्छी फसल और खुशहाली के प्रतीक के रूप…
नए साल की शुरुआत के बाद सबसे पहला त्यौहार लोहड़ी (Lohri) का मनाया जाता है। इस त्योहार को पंजाबी समुदाय प्रमुखता से मनाता है। पंजाब में लोहड़ी की खूब धूम देखने को मिलती है। लोहड़ी अच्छी फसल और खुशहाली के प्रतीक के रूप में मनाई जाती है। लोहड़ी का त्योहार पूरे हर्षौल्लास के साथ मनाया जाता है। लोहड़ी मकर संक्रांति के एक दिन पहले मनाई जाती है।
इस साल मकर संक्रांति 14 जनवरी को है। ऐसे में लोहड़ी की धूम 13 जनवरी को नजर आएगी। लोहड़ी पर शाम के समय लोग रंग बिरंगी पोशाक पहनते हैं। इस दिन शाम के समय लकड़ियों का ढेर एकत्र करके उसमें सूखे उपले रखकर आग जलाई जाती है। फिर लोहड़ी की अग्नि की परिक्रमा की जाती है। इस अग्नि में तिल, गुड़ और मूंगफली आदि का प्रसाद अर्पित किया जाता है। महिलाएं लोक गीत गाती हैं। सभी लोग नाचते हैं।
लोहड़ी (Lohri) किया जाता है दान
इस दिन दान भी किया जाता है। मान्यता है कि लोहड़ी (Lohri) के दिन दान करने से परिवार में खुशियां बनी रहती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि लोहड़ी पर किन चीजों का दान करना चाहिए।
इन चीजों का करें दान
तिल और गुड़ का दान
लोहड़ी के दिन गरीबों को तिल और गुड़ का दान करना बहुत शुभ माना गया है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन तिल और गुड़ का दान करने से सौभाग्य मिलता है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि और बरकत आती है। इस दिन गुड़ और तिल का दान करने वालों को धन का लाभ भी होता है।
गेहूं का दान
मान्यताओं के अनुसार, लोहड़ी के पर्व पर गेहूं को लाल रंग के कपड़े में बांधकर ब्राह्मण को दान देना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक हालत मजबूत होते हैं। इतना ही नहीं लोहड़ी पर गेहूं का दान करने वालों पर मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर कृपा करती हैं।
रेवड़ी और मक्के का दान
लोहड़ी पर रेवड़ी का दान भी करना चाहिए। इस दिन गरीब कन्याओं को रेवड़ी दान में देनी चाहिए।ऐसा करने से हमेशा घर में अन्य का भंडार भरा रहता है। लोहड़ी के दिन मक्के का दान भी किया जाता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
