रमा एकादशी व्रत न करने पर भी मिलेगा पूरा लाभ, करें इन चीजों का दान
रमा एकादशी (Rama Ekadashi) का हिंदू धर्म में विशेष महत्व बताया गया है। कार्तिक मास में आने वाली यह एकादशी इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि, इस महीने में चार माह की निद्रा के बाद भगवान विष्णु जागृत होते हैं। इस बार रमा एकादशी…
रमा एकादशी (Rama Ekadashi) का हिंदू धर्म में विशेष महत्व बताया गया है। कार्तिक मास में आने वाली यह एकादशी इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि, इस महीने में चार माह की निद्रा के बाद भगवान विष्णु जागृत होते हैं। इस बार रमा एकादशी का व्रत 17 अक्टूबर को किया जाएगा। इसी के साथ शास्त्रों में इस दिन के दान पुण्य का विशेष महत्व बताया गया है क्योंकि. इस दिन किए गए दान पुण्य से आपको दोगुना शुभ फल मिलता है। साथ ही कभी भी घर में धन धान्य की कमी नहीं होती है। आइए जानते हैं रमा एकादशी (Rama Ekadashi) पर कौन-सी चीजों का दान करने से भगवान विष्णु की कृपा सदैव आप पर बनी रहती है।
रमा एकादशी (Rama Ekadashi) पर करें इन चीजों का दान
सबसे पहले बता दें कि रमा एकादशी (Rama Ekadashi) का दान अगले दिन यानी द्वितीया तिथि में व्रत के पारण के बाद किया जाता है।
1) इस दिन आप सफेद चीजों का दान जैसा चावल, दूध, चीनी आदि का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से घर परिवार में सुख समृद्धि आती है।
2) इसी के साथ रमा एकादशी के मौके पर किसी मंदिर में जाकर भगवान विष्णु को पीले रंग के वस्त्र अर्पित करें। साथ ही भगवान विष्णु को सफेद रंग की मिठाई का भोग भी लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में सालभर सुख शांति बनी रहती है और मां लक्ष्मी का घर में सदैव वास होता है।
3) वृश्चिक राशि के जातकों को नौकरी और व्यापार में तरक्की पाने के लिए गुड़ का दान जरुर करना चाहिए। ऐसा करने से आप पर भगवान विष्णु की कृपा सदैव
4) रमा एकादशी के दिन जरुरतमंद लोगों की सेवा जरुर करें। जरुरतमंद लोगों को खाने पीने का दान और वस्त्र आदि का दान जरुर करें। दान से पहले भगवान विष्णु को मिश्री का भोग जरुर लगाएं।
5) रमा एकादशी के मौका पर आप पीले वस्त्र, मुरली, तुलसी का पौधा किसी मंदिर में, जरुरतमंद लोगों को मौसमी फल, कामधेनु गाय की प्रतिमा का दान कर सकते हैं।
दान करते समय इस बात का ख्याल रखें कि आप अपने सामर्थ के अनुसार ही दान करें। क्योंकि, भगवान सिर्फ भाव देखते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
