प्रदोष व्रत के दिन करें इन चीजों का दान, भोलेनाथ होंगे प्रसन्न
भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) बहुत खास माना जाता है। हर माह के शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है। प्रत्येक माह में 2 प्रदोष व्रत आते हैं, एक शुक्ल…
भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) बहुत खास माना जाता है। हर माह के शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है। प्रत्येक माह में 2 प्रदोष व्रत आते हैं, एक शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को, और दूसरा कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को। यह व्रत भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित होता है। इस दिन सम्पूर्ण शिव परिवार की पूजा अर्चना करने का विधान है। यह व्रत सम्पूर्ण शिव परिवार की कृपा प्राप्त करने का विशेष अवसर होता है। मान्यता है कि विधि विधान के साथ प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) करने और राशि के अनुसार दान करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और संतान सुख से वंचित लोगों को संतान की प्राप्ति होती है।
फरवरी माह में प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) की तिथि
वैदिक पंचांग के अनुसार, माघ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 9 फरवरी, दिन रविवार को पड़ रही है। उदया तिथि के अनुसार, 9 फरवरी, दिन रविवार को माघ माह का प्रदोष व्रत रखा जाएगा। रविवार के दिन प्रदोष व्रत होने के कारण, यह व्रत रवि प्रदोष व्रत कहलाएगा। रवि प्रदोष व्रत में सूर्य देव की भी पूजा की जाती है। रवि प्रदोष व्रत करने से साधक को जीवन में सफलता और तरक्की मिलती है।
प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) के दिन करें इन चीजों का दान
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को गुड़, मूंगफली, बताशा, सेब, चुकंदर, लाल वस्त्र और तांबे के बर्तन का दान करना चाहिए। इससे उनके जीवन में सुख-समृद्धि आएगी।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को पूजा के बाद सफेद वस्त्र, सफेद तिल, चावल, चांदी, दूध, दही और चीनी का दान करना चाहिए। इससे उनके जीवन में शांति और समृद्धि बनी रहती है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को हरे वस्त्र, हरी साबुत मूंग, हरी सब्जी, फल और कांसे के बर्तन का दान करना चाहिए। इससे आपके जीवन में खुशहाली और उन्नति आएगी।
कर्क राशि
इस राशि के जातकों को सफेद वस्त्र, चावल, चांदी, दूध, दही और खीर का दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को लाल वस्त्र, गेहूं, गुड़, सोना और तांबे के बर्तन का दान करना चाहिए। इससे आपको जीवन में तेज और यश की प्राप्ति होगी।
कन्या राशि
इस राशि के जातकों को हरे वस्त्र, मूंग, हरी सब्जी, फल, तुलसी के पौधे और कांसे के बर्तन का दान करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में समृद्धि और सुख की प्राप्ति होगी।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को प्रदोष व्रत के दिन सफेद वस्त्र और सफेद चीजों का दान करना चाहिए।
वृश्चिक राशि
इस राशि के जातकों को लाल वस्त्र, मसूर की दाल, गुड़ और तांबे के बर्तन का दान करना चाहिए। इससे आपके जीवन में ऊर्जा और साहस बना रहेगा।
धनु राशि
इस राशि के जातकों को पीले वस्त्र, चने की दाल, हल्दी, सोना और पीतल के बर्तन का दान करना चाहिए। इससे आपके जीवन में ज्ञान और समृद्धि की प्राप्ति होगी।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों को नीले या काले वस्त्र, काले तिल, उड़द, लोहा और स्टील के बर्तन का दान करना चाहिए। इससे जीवन में स्थिरता और सफलता बनी रहेगी।
कुंभ राशि
इस राशि के जातकों को भी नीले या काले वस्त्र, तिल, उड़द, लोहा और स्टील के बर्तन का दान करना चाहिए। इससे आपके जीवन में स्वतंत्रता और उन्नति बनी रहेगी।
मीन राशि
इस राशि के जातकों को पीले वस्त्र, चने की दाल, हल्दी, सरसों, केले, सोना और पीतल के बर्तन का दान करना चाहिए। इससे आपको जीवन में सुख और समृद्धि की प्राप्ति होगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
