24 घण्टे ऑनलाइन

मकर संक्रांति पर करें इन चीजों का दान, बढ़ जाएग धन-धान्य

मकर संक्रांति (Makar Sankranti ) का पर्व उस दिन मनाया जाता है जब ग्रहों के राजा धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। यह त्योहार हर साल 14 या 15 जनवरी को मनाया जाता है। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय के…

24GhanteOnline
January 9, 2025
2 min read

मकर संक्रांति (Makar Sankranti ) का पर्व उस दिन मनाया जाता है जब ग्रहों के राजा धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। यह त्योहार हर साल 14 या 15 जनवरी को मनाया जाता है। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी 2025 को मनाया जाएगा। देश के अलग-अलग राज्यों में इस पर्व को अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। कुछ जगहों पर इसे खिचड़ी का त्योहार भी कहा जाता है। मकर संक्रांति पर स्नान व दान का विशेष महत्व है। मान्यता है कि मकर संक्रांति पर कुछ चीजों का दान करने से जीवन में शुभता व बरकत आती है।

जानें मकर संक्रांति (Makar Sankranti ) पर किन चीजों का दान करना चाहिए-


1. खिचड़ी का दान: मकर संक्रांति को कुछ जगहों पर खिचड़ी का पर्व भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन काली उड़द का दान करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। धन-धान्य बढ़ता है।

2. गुड़ का दान: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, खिचड़ी के पर्व पर गुड़ का दान अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि मकर संक्रांति पर गुड़ का दान करने से जन्मकुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। आत्मविश्वास के साथ भाग्य में वृद्धि होती है।

3. काले तिल का दान: मकर संक्रांति पर काले तिल का दान अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस दिन जल में काले तिल डालकर सूर्यदेव को अर्घ्य देने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके साथ ही शनिदेव भी प्रसन्न होते हैं।

4. गर्म वस्त्रों का दान: मकर संक्रांति पर गर्म वस्त्रों व कंबल का दान अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस दिन गरीब या जरूरतमंद को वस्त्र दान करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

5. घी का दान: मकर संक्रांति पर घी का दान करना अत्यंत शुभ माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मकर संक्रांति पर घी का दान करने से आर्थिक उन्नति व खुशहाली आती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…