24 घण्टे ऑनलाइन

गंगा दशहरा पर इन चीजों का करें दान, जीवन में आएगी सुख समृद्धि

हिंदू धर्म में गंगा दशहरा (Ganga Dussehra) का पावन पर्व बेहद धूमधाम के साथ मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी को मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन मां गंगा धरती पर…

24GhanteOnline
May 20, 2026
1 min read

हिंदू धर्म में गंगा दशहरा (Ganga Dussehra) का पावन पर्व बेहद धूमधाम के साथ मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी को मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन मां गंगा धरती पर अवतरित हुई थीं।

इस दिन गंगा स्नान व दान करने की परंपरा है। शास्त्रों के अनुसार, गंगा दशहरा के दिन 10 चीजों का दान करने से जीवन में किसी चीज की कमी नहीं रहती है। कहते हैं कि गंगा स्नान मात्र से ही व्यक्ति के 10 तरह के पाप कट जाते हैं। इस साल गंगा दशहरा 09 जून, गुरुवार को है।

गंगा दशहरा (Ganga Dussehra) के शुभ दान-


गंगा दशहरे (Ganga Dussehra) के दिन भक्त जिस भी वस्तु का दान करें, उसकी संख्या 10 होनी चाहिए। जिस वस्तु से पूजन करें उनकी संख्या भी दस होनी चाहिए।

मान्यता है कि ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। दक्षिणा भी 10 ब्राह्मणों को देनी चाहिए।

गंगा दशहरा के दिन जल, अन्न, फल, वस्त्र, पूजन, श्रृंगार सामग्री, घी, नमक, शक्कर व सवर्ण का दान करना शुभ माना गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।