24 घण्टे ऑनलाइन

दर्श अमावस्या पर दान करते समय इन बातों का रखें ध्यान, पूर्वजों का मिलेगा आशीर्वाद

हिंदू धर्म में दर्श अमावस्या एक महत्वपूर्ण दिन है, जो पितरों को समर्पित है। यह अमावस्या हर महीने आती है, लेकिन फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को दर्श अमावस्या (Darsha Amavasya) कहा जाता है। इस दिन पितरों का…

24GhanteOnline
February 28, 2025
3 min read

हिंदू धर्म में दर्श अमावस्या एक महत्वपूर्ण दिन है, जो पितरों को समर्पित है। यह अमावस्या हर महीने आती है, लेकिन फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को दर्श अमावस्या (Darsha Amavasya) कहा जाता है। इस दिन पितरों का तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध किया जाता है, जिससे उनकी आत्मा को शांति मिलती है। माना जाता है कि दर्श अमावस्या पर पितरों की पूजा करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। इस दिन दान-पुण्य करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। दर्श अमावस्या पर चंद्र देव की पूजा का भी विशेष महत्व है। इससे लोगों को मानसिक शांति मिलती है।

पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह की अमावस्या तिथि 27 फरवरी को सुबह 8 बजकर 54 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन यानी 28 फरवरी को सुबह 6 बजकर 14 मिनट पर समाप्त होगी। अमावस्या तिथि की गणना सूर्योदय के आधार पर होती है। ऐसे में 27 फरवरी को फाल्गुन माह की दर्श अमावस्या (Darsha Amavasya) मनाई जाएगी। क्योंकि अमावस्या की पूजा रात के समय होती है।

दर्श अमावस्या (Darsha Amavasya) पर ये चीजें करें दान


- दर्श अमावस्या (Darsha Amavasya) पर अन्न दान करना बहुत शुभ माना जाता है। आप गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन करा सकते हैं या अनाज, दाल, चावल आदि दान कर सकते हैं।
- दर्श अमावस्या पर वस्त्र दान करने से भी पुण्य मिलता है। आप गरीबों को गर्म कपड़े, कंबल, जूते आदि दान कर सकते हैं।
- दर्श अमावस्या पर तिल का दान करना बहुत महत्वपूर्ण है। तिल का दान करने से पितरों को शांति मिलती है।
- दर्श अमावस्या पर गुड़ का दान करने से भी पितरों को शांति मिलती है।
- दर्श अमावस्या पर घी का दान करने से भी पितरों को शांति मिलती है।
- अमावस्या पर जल का दान करना भी बहुत शुभ माना जाता है। आप प्यासे लोगों को पानी पिला सकते हैं या सार्वजनिक स्थानों पर पानी के प्याऊ लगवा सकते हैं।
- अमावस्या पर भूमि का दान करना भी बहुत शुभ माना जाता है और सोना दान करना भी बहुत शुभ माना जाता है।
- दर्श अमावस्या के दिन काले वस्त्र का दान करना भी शुभ होता है और जूते का दान करना भी शुभ होता है।

दान करते समय इन बातों का रखें ध्यान


दर्श अमावस्या (Darsha Amavasya) पर दान करते समय मन में श्रद्धा और भक्ति का भाव होना चाहिए। दान हमेशा जरूरतमंदों को ही करना चाहिए। जिसे जरूरत न हो उसे दान न करें। दान करते समय मन में किसी भी प्रकार का अहंकार नहीं करना चाहिए। दान हमेशा गुप्त रूप से करना चाहिए। दर्श अमावस्या पर दान करने से पूर्वजों का आशीर्वाद मिलता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इसके अलावा घर में खुशहाली बनी रहती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…