बसंत पंचमी पर इन चीजों का करें दान, धन-धान्य से भर जाएगा खजाना
हर साल माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी मनाई जाती है। इस दिन विद्या और कला की देवी सरस्वती माता की पूजा का विधान है। इसी कारण बसंत पंचमी (Basant Panchami) को श्रीपंचमी के नाम से भी जाना जाता है। बसंत…
हर साल माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी मनाई जाती है। इस दिन विद्या और कला की देवी सरस्वती माता की पूजा का विधान है। इसी कारण बसंत पंचमी (Basant Panchami) को श्रीपंचमी के नाम से भी जाना जाता है। बसंत पंचमी के दिन नए कार्य जैसे नई विद्या आरंभ करना, नया काम शुरू करना, बच्चों का मुंडन संस्कार, अन्नप्राशन संस्कार, गृह प्रवेश या अन्य कोई भी शुभ काम करना बहुत शुभ माना जाता है।
साथ ही, बसंत पंचमी (Basant Panchami ) के दिन पीले रंग के नए कपड़े पहनना भी फलदायी होता है। इसके अलावा बसंच पंचमी के दिन कुछ खास चीजों का दान करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है और माता सरस्वती की कृपा प्राप्त होती है। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि बसंत पंचमी के दिन क्या दान करना चाहिए।
बसंत पंचमी (Basant Panchami) 2025 कब है?
माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत 2 फरवरी को सुबह 9 बजकर 14 मिनट पर होगी। वहीं, इस पंचमी तिथि का समापन 3 फरवरी को सुबह 6 बजकर 52 मिनट पर होगा। ऐसे में बसंत पंचमी 2 फरवरी को मनाई जाएगी।
बसंत पंचमी सरस्वती पूजा शुभ मुहूर्त – 2 फरवरी सुबह 7:12 मिनट से दोपहर 12:52 मिनट तक।
बसंत पंचमी (Basant Panchami) के पावन दिन पर आप इन चीजों का दान कर सकते हैं-
पढ़ाई से जुड़ी चीजें
बसंत पंचमी कि दिन आप शिक्षा से जुड़ी हुई चीजों का दान करने बेहद ही लाभकारी और शुभ माना जाता है। इस दिन इन चीजों का दान करने से व्यक्ति को करियर में तेजी उन्नति और मनचाही सफलता मिलती है।
पेन-किताब का दान
बसंत पंचमी के दिन गरीब और जरूरतमंद बच्चों को आप किताब, कॉपी, पेन और पेंसिल का दान कर सकते हैं। बसंत पंचमी के दिन इन चीजों का दान करने से माता सरस्वती की विशेष कृपा बरसती है और उसे हर जगह कामयाबी मिलती है।
धन का दान
बसंत पंचमी के दिन अपनी क्षमतानुसार गरीबों को धन का दान जरूर करना चाहिए। इस शुभ दिन धन का दान अत्यंत माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि बसंत पंचमी के दिन धन का दान करने से घर की तिजोरी पैसों से हमेशा भरी रहती है।
अन्न का दान
बसंच पंचमी के दिन अन्न का दान बहुत ही शुभदायी माना गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, बसंत पंचमी के दिन अन्न का दान करने से घर में धन-धान्य की कभी कमी नहीं रहती है और धन का भंडार हमेशा भरा रहता है।
पीली चीजें करें दान
बसंत पंचमी के दिन पीली चीजों का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन पीली चीजों का दान करने से घर में खुशियों का आगमन होता है। आप बसंत पंचमी के दिन पीले कपड़े या पीली मिठाई दान कर सकते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
