हनुमान जन्मोत्सव पर करें इन चीजों का दान, बनेंगे आय के नए स्त्रोत
हिंदू धर्म में हनुमान जन्मोत्सव (Hanuman Jayanti) का पर्व बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस साल हनुमान जन्मोत्सव 12 अप्रैल 2025,…
हिंदू धर्म में हनुमान जन्मोत्सव (Hanuman Jayanti) का पर्व बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस साल हनुमान जन्मोत्सव 12 अप्रैल 2025, शनिवार को है। इस दिन बजरंगबली की धूमधाम से पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन पूजा-पाठ व व्रत करने के साथ ही कुछ चीजों का दान करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं। जानें हनुमान जन्मोत्सव (Hanuman Jayanti) पर किन चीजों का दान करना चाहिए-
1. हनुमान जन्मोत्सव (Hanuman Jayanti) के दिन हल्दी का दान करना शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस दिन हल्दी का दान करने से आर्थिक स्थिति अच्छी होती है और घर में शुभता का आगमन होता है।
2. हनुमान जन्मोत्सव पर अनाज का दान करना लाभकारी माना गया है। मान्यता है कि इस दिन अनाज का दान करने से आय के नए स्रोत बनते हैं और मां लक्ष्मी का आगमन होता है।
3. हनुमान जन्मोत्सव पर लड्डू का दान करना अत्यंत शुभ माना गया है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, इस दिन लड्डू का दान करने से नौकरी में पदोन्नति मिलती है और धन का आवक बढ़ता है।
4. हनुमान जन्मोत्सव के दिन हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाने के बाद नारंगी रंग के सिंदूर का दान करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं।
5. भुने हुए चने और गुड़ भगवान हनुमान जी को प्रिय हैं। मान्यता है कि हनुमान जन्मोत्सव के दिन चना और गुड़ का दान करने से बजरंगबली प्रसन्न होते हैं।
हनुमान जन्मोत्सव (Hanuman Jayanti) शुभ मुहूर्त 2025:
हिंदू पंचांग के अनुसार, पूर्णिमा तिथि 12 अप्रैल 2025 को सुबह 03 बजकर 21 मिनट पर प्रारंभ होगी और 13 अप्रैल 2025 को सुबह 05 बजकर 51 मिनट पर समाप्त होगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
