सीजफायर लागू … ईरान-इजरायल को ट्रंप की दो टूक
नई दिल्ली। ईरान और इज़रायल के बीच आख़िरकार सीजफायर पर सहमति बन गई और लागू भी हो गई है। दोनों ही देश युद्ध को समाप्त करने के लिए राजी हो गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ईरान-इजरायल के बीच…
नई दिल्ली। ईरान और इज़रायल के बीच आख़िरकार सीजफायर पर सहमति बन गई और लागू भी हो गई है। दोनों ही देश युद्ध को समाप्त करने के लिए राजी हो गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ईरान-इजरायल के बीच सीजफायर का ऐलान किया था। उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट में शांति बहाल का रास्ता साफ हो गया है। दोनों देश के बीच बीते 12 दिनों से जंग चल रही थी, लगातार हवाई हमले किए जा रहे थे,. जिसकी वजह से स्थिति और तनावपूर्ण होते जा रहा था। इस दौरान दोनों ही पक्षों को जान-माल का नुक़सान हुआ। हालांकि, अब दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से सीजफायर पर बात बन गई है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताया है कि अगले 24 घंटे में औपचारिक तौर से युद्ध की समाप्ति हो जाएगी। अमेरिकी प्रशासन ने दोनों पक्षों को शांति के लिए प्रेरित किया।
ईरान ने कतर की राजधानी में स्थित अमेरिकी अल-उदीद बेस (सैन्य ठिकाना) पर सोमवार को मिसाइल हमले कर दागकर पूरी दुनिया को चौंका दिया था। जिसकी वजह से कतर को कुछ घंटों के लिए अपना एयरस्पेस बंद करना पड़ा था। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने अमेरिकी बेस पर हमले के बाद कहा कि ईरान किसी के समक्ष झुकेगा नहीं। ईरान आत्मसमर्पण करने वाला राष्ट्र नहीं है।
वहीं, ईरान के तरफ से जवाबी कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा कि उन्हें जैसा उम्मीद था कि ईरान कमजोर हमला करेगा, उसने ऐसा ही किया। इस हमले में किसी अमेरिकी नागरिक की मौत नहीं हुई और न ही कोई घायल हुआ।
ईरान की तरफ से इजरायल पर दागी गई मिसाइलों से बनी ताजा स्थिति के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से सोशल मीडिया का सहारा लिया है। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा,कि सीजफायर अब प्रभावी है। कृपया इसका उल्लंघन न करें।
क़तर के अमीर ने डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) से फोन पर की
स्टेट न्यूज एजेंसी के मुताबिक, कतर के अमीर ने फोन पर डोनाल्ड ट्रंप को ईरान द्वारा अमेरिकी बेस पर हमले के बाद कतर के प्रति ट्रंप के रुख के लिए आभार जताया है।
ईरान के सरकारी टेलीविजन ने किया सीजफायर का ऐलान
ईरान के सरकारी टेलीविजन ने मंगलवार को बताया कि इजरायल के साथ चल रही जंग में सीजफायर लागू हो गया है। जबकि इजरायल ने जनता को ईरान की ओर से शुरू किए गए नए मिसाइल हमले के बारे में चेतावनी दी है।
ईरानी सरकारी टेलीविजन ने स्क्रीन पर एक ग्राफिक में सीजफायर का ऐलान किया, लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) द्वारा अपने पहले के युद्ध विराम घोषणा में निर्धारित समय सीमा के बाद नए मिसाइल हमले को तुरंत स्वीकार नहीं किया।
सीजफायर के ऐलान के बाद ट्रंप (Donald Trump) का नया दावा -
सोशल मीडिया पर किए गए एक नए पोस्ट में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने दावा किया कि इजराइल और ईरान करीब एक साथ मेरे पास आए और कहा कि ‘शांति!’ मुझे पता था कि अब वक्त आ गया है। दुनिया और मिडिल ईस्ट ही असली विजेता हैं। दोनों राष्ट्र अपने भविष्य में जबरदस्त प्रेम, शांति और समृद्धि देखेंगे। उन्हें बहुत कुछ हासिल करना है और फिर भी, अगर वे धर्म और सत्य के मार्ग से भटक गए, तो उन्हें बहुत कुछ खोना पड़ेगा। इजरायल और ईरान का मुस्तकबिल असीमित है और महान वादों से भरा हुआ है। ईश्वर आप दोनों को आशीर्वाद दें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा
भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…
दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत
स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…
फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत
मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…
