युद्ध हुआ तो अमेरिका नहीं करेगा कोई व्यापार समझौता…, ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान को दी चेतावनी
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की ओर से किए और उसका श्रेय लेने को लेकर विपक्ष लगातार सवाल खड़े कर रहा है। भारत की तरफ से दो-टूक खंडन के बावजूद…
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की ओर से किए और उसका श्रेय लेने को लेकर विपक्ष लगातार सवाल खड़े कर रहा है। भारत की तरफ से दो-टूक खंडन के बावजूद ट्रंप ने 10 मई से अब तक बीते 21 दिनों में करीब 10 बार दोनों देशों के बीच तनाव खत्म का करने दावा कर रहे हैं। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर को व्यापार समझौते से जोड़ा है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर भारत पाकिस्तान के बीच फिर से यु्द्ध होता है तो अमेरिका दोनों देशों से कोई भी व्यापार समझौता नहीं करेगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ज्वाइंट बेस एंड्रयूज में कहा, ‘मुझे लगता है कि जिस सौदे पर मुझे सबसे ज़्यादा गर्व है, वह यह है कि हम भारत के साथ काम कर रहे हैं, हम पाकिस्तान के साथ काम कर रहे हैं, और हम गोलियों के बजाय व्यापार के ज़रिए संभावित परमाणु युद्ध को रोकने में सक्षम थे। आप जानते हैं, आम तौर पर वे गोलियों के ज़रिए ऐसा करते हैं। हम व्यापार के ज़रिए ऐसा करते हैं। इसलिए मुझे इस पर बहुत गर्व है। कोई भी इसके बारे में बात नहीं करता। लेकिन पाकिस्तान और भारत के बीच एक बहुत ही ख़तरनाक संभावित युद्ध चल रहा था। और अब, अगर आप देखें, तो वे ठीक चल रहे हैं।’
कोरोना के नए वेरिएंट से पहली मौत, दिल्ली में 60 साल की महिला ने तोड़ा दम
ट्रंप ने आगे धमकी देते हुए कहा, ‘पाकिस्तान के प्रतिनिधि अगले सप्ताह आ रहे हैं। हम भारत के साथ समझौता करने के बहुत करीब हैं। और अगर वे एक-दूसरे के साथ युद्ध करने जा रहे हैं तो मुझे किसी के साथ समझौता करने में कोई दिलचस्पी नहीं होगी।’
सूत्र की मानें तो ट्रंप (Donald Trump) के टैरिफ लगाने के बाद अमेरिका और भारत के बीच व्यापार समझौते को लेकर बातचीत जारी है। दोनों देशों के बीच 25 जून तक एक अंतरिम व्यापार समझौते पर सहमति बन सकती है। वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भी व्यापार वार्ता को गति देने के लिए पिछले सप्ताह वाशिंगटन में थे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा
भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…
दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत
स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…
फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत
मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…
