ट्रम्प ने लॉन्च किया स्मार्टफोन, जानें भारत कब होगी एंट्री
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) अब अपने बिजनेस को एक्सपेंड करने जा रहे हैं, जिसके बाद वह स्मार्टफोन मैन्यूफैक्चरिंग (Smartphone Manufacturing) और टेलीकॉम इंडस्ट्री (Telecom Industry) में धमाकेदार एंट्री…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) अब अपने बिजनेस को एक्सपेंड करने जा रहे हैं, जिसके बाद वह स्मार्टफोन मैन्यूफैक्चरिंग (Smartphone Manufacturing) और टेलीकॉम इंडस्ट्री (Telecom Industry) में धमाकेदार एंट्री कर रहे हैं। सोमवार को न्यूयॉर्क के ट्रंप टॉवर में एक इवेंट के दौरान Trump Mobile नाम का नया स्मार्टफोन और मोबाइल नेटवर्क सर्विस लॉन्च की गई। इस डिवाइस की कीमत $499 (करीब 43,000 रुपये) रखी गई है और इसे खासकर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है जो अमेरिका में बने प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं।
T1 Mobile: ट्रंप (Trump) का खास 5G प्लान
ट्रंप ऑर्गनाइजेशन (Trump Organization) द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक, Trump Mobile का नाम T1 Mobile रखा गया है और इसका मासिक प्लान है “The 47 Plan” जिसकी कीमत है $47.45 यानी करीब ₹4000। यह प्लान अनलिमिटेड कॉल, डेटा और टेक्स्ट के साथ-साथ टेलीहेल्थ सर्विस और रोडसाइड असिस्टेंस जैसी सुविधाएं भी देगा।
Trump Mobile का यह नाम और कीमत इसलिए खास है क्योंकि यह Donald Trump के 45वें और 47वें राष्ट्रपति कार्यकाल को दर्शाता है।
फोन का डिजाइन और नेटवर्क पार्टनर
फोन का डिाइन में ट्रंप का लोकप्रिय नारा “Make America Great” और अमेरिकी झंडा उकेरा गया है। हालांकि फोन की मैन्युफैक्चरिंग Trump Mobile खुद नहीं करेगा, बल्कि यह किसी तीसरी पार्टी द्वारा की जाएगी।
नेटवर्क की बात करें तो Trump Mobile अमेरिका की तीन सबसे बड़ी कंपनियों Verizon, AT&T और T-Mobile के साथ मिलकर काम करेगा। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या ट्रंप के नाम पर यह कंपनियां सरकार से किसी तरह का स्पेशल ट्रीटमेंट पाती हैं या नहीं।
क्या बाहर भी चलेगा यह मोबाइल?
इस पूरी पहल को ट्रंप फैमिली ने “लाइसेंसिंग मॉडल” पर शुरू किया है ताकि कारोबारी जोखिम कम किया जा सके। हालांकि सवाल ये उठ रहा है कि क्या यह सर्विस केवल ट्रंप समर्थकों तक सीमित रहेगी या आम उपभोक्ताओं में भी इसकी मांग बनेगी।
भारत में लॉन्च की उम्मीद?
हालांकि, अभी तक इस सर्विस के भारत में लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन ट्रंप फैमिली के बिजनेस मॉडल को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि अगर ट्रंप समर्थक और यूएस आधारित कंपनियों का रिस्पॉन्स अच्छा रहा तो भविष्य में भारत जैसे बड़े मार्केट में भी इसे पेश किया जा सकता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
